इस हफ्ते OTT पर आएगी एंटरटेनमेंट की सुनामी, रिलीज होंगी कई फिल्में और वेब सीरीज

फरवरी के तीसरे सप्ताह की शुरुआत हो गई है और एक बार फिर दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई सारी फिल्म और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते आपको कहां-कहां एंटरटेनमेंट का डोज मिलेगा।
OTT

एंटरटेनमेंट का साधन पहले जहां लोगों के लिए थिएटर और टेलीविजन तक सीमित था। वह अब कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल पर पहुंच चुका है। आजकल बड़े पर्दे पर फिल्में रिलीज होने के बाद यह कुछ ही समय में इंटरनेट पर देखने को मिल जाती है। दरअसल, फिल्म मेकर्स ने फिल्मों को बड़े पर्दे के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का नया ट्रेंड शुरू कर दिया है। अब शुक्रवार के दिन केवल बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि ओटीटी पर भी फिल्में रिलीज होती है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं।

फरवरी के तीसरे हफ्ते की शुरुआत आज से हो चुकी है। अब एक बार फिर ओटीटी पर कई सारे फिल्मों और वेब सीरीज का धमाका होगा। चलिए आज हम आपको 17 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज और फिल्मों के बारे में बताते हैं। जिन्हें आप अपनी पसंद के मुताबिक देख सकते हैं।

अपकमिंग OTT रिलीज

ऑफलाइन लव

अगर आप जापानी सिनेमा देखना पसंद करते हैं तो नेटफ्लिक्स पर शानदार ऑफलाइन लव नाम का शो आ रहा है। इसे 18 फरवरी को स्ट्रीम किया जाएगा। इसमें आपको कई प्रसिद्ध जापानी चेहरे दिखाई देंगे।

अमेरिकन मर्डर

अमेरिका में रहने वाली 22 साल की गैबी पेटिटो के मर्डर केस पर बनी डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। यह क्राईम थ्रिलर 17 फरवरी यानी आज से स्ट्रीम कर दी गई है। बता दें कि इस मर्डर को गैबी के मंगेतर ने अंजाम दिया था, जिसे डॉक्यूमेंट्री में दिखाया जाएगा।

ऊप्स अब क्या

अगर आपको कॉमेडी ड्रामा देखना पसंद है तो 20 फरवरी को यह वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसमें श्वेता बसु प्रसाद और जावेद जाफरी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। कॉमेडी जॉनर के दर्शक इस वेब सीरीज का इंतजार कर रहे हैं, जो 20 फरवरी को रिलीज होगी।

रीचर सीजन 3

इस हफ्ते की सबसे बड़ी ओटीटी रिलीज की बात करें तो वह 20 फरवरी को अमेजन प्राइम पर होने जा रही है। हॉलीवुड की स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज रीचर का सीजन 3 इस दिन रिलीज किया जाने वाला है। इसके पहले दो सीजन ऑडियंस को काफी पसंद आए हैं और अब तीसरे सीजन के लिए हॉलीवुड के साथ भारतीय दर्शक भी बेताब हैं।

क्राइम बीट

अगर आप क्राईम थ्रिलर देखना पसंद करते हैं, तो zee5 एक से बढ़कर एक सीरीज लेकर आता है। 21 फरवरी को वेब सीरीज क्राइम बीट रिलीज की जाएगी। इसमें शकीब सलीम को जर्नलिस्ट अभिषेक सिन्हा की भूमिका में देखा जाने वाला है। इसका ट्रेलर दर्शकों को काफी अच्छा लगा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews