Alia की प्रेग्नेंसी के साथ ही आई ये चौंकाने वाली खबर, वो नहीं हैं Ranbir की पहली वाइफ

Alia की प्रेग्नेंसी के साथ ही आई ये चौंकाने वाली खबर, वो नहीं हैं Ranbir की पहली वाइफ

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्प में शुमार रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) और आलिया भट्ट (Alia bhatt) ने आज गुड न्यूज सुनाई है। वे जल्द ही मम्मी पापा बनने वाले हैं। लेकिन इसी बीच एक खबर और चर्चाओं में आ रही है जो ये है कि आलिया भट्ट रणबीर की पहली पत्नी नहीं है।

दरअसल ये बात रणबीर के एक इंटरव्यू का हिस्सा है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। यहां रणबीर ने अपने क्रेजियस्ट फ़ैन एक्सपीरियंस के बारे में बात करते कुछ साल पहले का ये किस्सा सुनाया उन्होने बताया कि उनकी एक क्रेजी फीमेल फैन थी। रणबीर ने बताया कि वो एक लड़की थी, जिससे मैं कभी नहीं मिला और न ही देखा है। लेकिन उनके वॉचमैन ने उन्हें बताया कि वो लड़की एक पंडित को साथ उनके घर पहुंची थी और उसने रणबीर के बंगले के गेट से शादी कर ली। वो बताते हैं कि उनके गेट पर टीका भी लगा हुआ था और कुछ फूल पड़े थे। इस मजेदार वाकये को शेयर करते हुए रणबीर ने कहा था कि मैं अभी तक अपनी ‘पहली वाइफ’ से नहीं मिला हूं लेकिन कभी न कभी जरूर मिलना चाहूंगा।

अपने उसी इसी इंटरव्यू में रणबीर ने ये भी कहा था कि वो एक टैटू बनवाना चाहते हैं। उन्होने कहा कि वो जल्द ही एक टैटू बनवाएंगे जो उनका लकी नंबर 8 होगा या फिर उनके बच्चे के नाम पर होगा। अब उनकी ये बात शायद सच होने जा रही है क्योंकि इस कपल ने अपने घर एक नन्हे मेहमान के आने की घोषणा की है और मुमकिन है कि रणबीर अपने बच्चे के नाम का टैटू बनवा लें। बता दें कि रणबीर आलिया की मुलाकात फिल्म ‘ब्रह्रामत्र’ के सेट पर हुई थी और करीब 5 साल तक डेट करने के बाद 14 अप्रैल 2022 को इन्होने शादी की थी। आज आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली है उसमें वो रणबीर कपूर के साथ हॉस्पिटल में दिखाई दे रही हैं। ये दोनों डिस्पले में अपने आने वाली बच्चे की झलक देख रहे हैं। फैन्स को डिस्प्ले स्क्रीन पर एक बड़ा सा हार्ट दिखाई दे रहा है। इस दौरान आलिया के फेस पर उनकी वही क्यूट स्माइल है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews