यह था सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कारण, सामने आई फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट

sushant singh rajput

मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फाइनल पोस्टमार्टम सामने आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत की मौत का कारण फांसी के कारण दम घुटने से होना बताया गया है। रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि यह स्पष्ट रुप से आत्महत्या का मामला है और इसमें कोई साजिश नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के हिसाब से सुशांत सिंह के शरीर पर किसी संघर्ष या बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। दिवंगत अभिनेता के विसरा को भी केमिकल जांच के लिए संभालकर रखा गया है। बताया गया है कि इससे पहले जो प्रोविजनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट थी, उसे तीन डॉक्टरों ने साइन किया था, वहीं इस फाइनल रिपोर्ट को पांच डॉक्टरों की टीम ने साइन किया है।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर पर कमरे में फांसी लगा ली थी। उनकी मौत की खबर मिलते ही बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई थी। सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड में खेमेबाजी को लेकर भी कई सवाल उठ रहे है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक 23 लोगों से पूछताछ की है। इनमें सुशांत के पिता और तीन बहनों के अलावा, उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, रसोइया केशव, चाभी बनाने वाले दो व्यक्ति मोहम्मद शेख और शकील हुसैन, बिजनेस मैनेजर उदय सिंह गौरी, पीआर मैनेजर राधिका निहलानी, उनके चार्टर्ड एकाउंटेंट संजय श्रीधर, एवं उनकी गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती आदि शामिल हैं। पुलिस उन लोगों से भी पूछताछ कर रही है, जिनसे सुशांत ने आत्महत्या से पहले फोन पर बात की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews