रिलीज से पहले ही ‘टाइगर 3’ पर हुई नोटों की बारिश, ताबड़तोड़ हो रही एडवांस बुकिंग

Tiger 3

Tiger 3 Advance Booking: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। 12 नवंबर को दीपावली के मौके पर इस फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है और इसे लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इसके पोस्टर और टीजर-ट्रेलर देखने के बाद फैंस इसकी एडवांस बुकिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और दर्शक धड़ाधड़ फर्स्ट डे फर्स्ट शो की बुकिंग करवा रहे हैं। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म के लिए 4 नवंबर से एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है। एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म ने धमाल मचा दिया है और अब तक आई फिल्मों को सलमान खान रिलीज के पहले ही टक्कर देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

‘टाइगर 3’ की एडवांस बुकिंग

सलमान खान और कटरीना कैफ की यह फिल्म एक फ्रेंचाइजी है। जो दरअसल इन दोनों ही सितारों के करियर की सबसे सफलतम फ्रेंचाइजी में से एक है। ‘एक था टाइगर’ से शुरू हुई है फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ से अब ‘टाइगर 3’ पर पहुंच चुकी है। अब इस फिल्म की एडवांस बुकिंग के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उसे यह कहा जा सकता है की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो दिनों के अंदर इस फिल्म ने 1,42,000 टिकट बेच दिए हैं जिनमें से 2D शो की 1 लाख 38,000 टिकट हैं और इसके अलावा अन्य टिकट दूसरे थिएटर की है।

कितने करोड़ की कमाई

इस फिल्म ने दो दिनों के अंदर 4.2 करोड रुपए एडवांस बुकिंग से कमा लिए हैं। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनाई गई इस फिल्म को कुल 7392 स्क्रीन पर रिलीज किया जाने वाला है और दर्शक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में कटरीना और सलमान के साथ हिमेश रेशमिया भी नजर आएंगे, जो विलेन का किरदार निभाएंगे।

कैसा होगा ओपनिंग डे

फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जो उत्साह नजर आ रहा है उसे देखकर यह कहा जा सकता है की ओपनिंग डे पर यह फिल्म कमल करने वाली है। एडवांस बुकिंग के मामले में भी यह रिकॉर्ड तोड़ रही है। जिसके बाद यह कहां जा रहा है कि यह फिल्म गदर 2, जवान और पठान समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ देगी

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews