रिलीज के साथ ही लीक हुई ‘टाइगर 3’, सलमान खान की रिक्वेस्ट का नहीं हुआ असर

Tiger 3 leaked

Tiger 3 Leaked: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पिछले कुछ दिनों से लगातार अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर चर्चा में बने हुए थे। यह फिल्म आज 12 नवंबर को दीपावली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज होते ही फिल्म को तगड़ा झटका लगा है और मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है की फिल्म ऑनलाइन लीक कर दी गई है। जहां एक और दर्शकों को ‘टाइगर 3’ पर जमकर प्यार लुटाते हुए देखा जा रहा है वहीं दूसरी और मेकर्स के लिए यह खबर चिंता भरी साबित हो सकती है।

लीक हुई टाइगर 3

सलमान खान और कटरीना कैफ की जबरदस्त एक्शन जोड़ी के साथ इस बार इमरान हाशमी को भी ‘टाइगर 3’ में बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए देखा जा रहा है। फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे हैं जो काफी दमदार दिखाई दे रहा है। दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट था और एडवांस बुकिंग के मामले में यह रिकॉर्ड तोड़ रही थी। आज ही इसे सिनेमाघर में रिलीज किया गया है और इसके ऑनलाइन होने की बात सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे तमिल रॉकर्स, फिल्मी जिला समेत कई ऑनलाइन साइट पर लीक किया गया है और यह सभी पर एचडी क्वालिटी में उपलब्ध है। अब फिल्म के लीक होने का इसकी कमाई पर कितना असर पड़ता है यह देखने वाली बात होगी। हालांकि, यह ऐसी पहली फिल्म नहीं है जिसे रिलीज के तुरंत बाद लीक किया गया हो।

सलमान ने की थी रिक्वेस्ट

बता दे कि सलमान खान ने बीते दिनों में अपनी फिल्म की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए फैंस से एक गुजारिश की थी। उन्होंने कहा था कि यह फिल्म हमने बहुत मेहनत और जुनून के साथ बनाई है। जब आप फिल्म देखने जाएंगे तो इसके स्पॉयलर को बचा कर रखें और मुझे भरोसा है कि आप लोग वही करेंगे जो सही होगा। हालांकि, एक्टर की इस रिक्वेस्ट के बावजूद उनकी फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। अब इस पर मेकर्स क्या कदम उठाते हैं और फिल्म की कमाई पर क्या असर पड़ता है यह देखने वाली बात होगी। फिल्म भले ही लीक हो गई हो लेकिन एडवांस टिकट बुकिंग के मामले में इस फिल्म ने धमाल मचा रखा है और दर्शक इस पर जबरदस्त प्यार लुटा रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews