एक्शन छोड़ दूसरे जॉनर की फिल्म करेंगे टाइगर श्रॉफ! इस हसीना संग आएंगे नजर

अक्षय कुमार की तरफ टाइगर श्रॉफ भी कॉमेडी में हाथ आजमाने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो शनाया कपूर के साथ एक फिल्म करने वाले हैं।
Tiger Shroff

टाइगर श्रॉफ जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं अपने शानदार एक्शन से लोगों का दिल जीत लेते हैं। उन्होंने फिल्म हीरोपंती से लेकर बागी 4 तक 10 साल से ज्यादा के करियर में खुद को एक्शन हीरो के तौर पर दर्शकों के बीच स्थापित कर लिया है। उन्हें यह बोलते हुए भी देखा जा चुका है कि उन्हें खुद को एक्शन हीरो कहलाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं है।

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की आपस में कितनी बनती है। इस बात का उदाहरण सोशल मीडिया के जरिए कई बार मिल चुका है। अब टाइगर बड़े मियां यानी अक्षय कुमार के नक्शे कदम पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बार उन्हें एक्शन की जगह दूसरे जॉनर की फिल्म में काम करते हुए देखा जाने वाला है। चलिए जान लेते हैं कि वह आखिरकार क्या करने वाले हैं।

एक्शन की जगह कॉमेडी करेंगे टाइगर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाइगर एक्शन के बाद अब एक जॉम्बी कॉमेडी फिल्म करने जा रहे हैं। फिल्म में उनकी जोड़ी शनाया कपूर के साथ दिखाई दे सकती है। शनाया को अब तक आंखों की गुस्ताखियां और सस्पेंस थ्रिलर तू और मैं में देखा जा चुका है। यह पहला मौका है जब यह दोनों कलाकार पर्दे पर एक साथ काम करेंगे।

खबरों के मुताबिक इस फिल्म के डायरेक्शन की बागडोर अहमद खान के हाथों में सौंपी गई है। वह इसके पहले बागी 2 और बागी 3 सहित हीरोपंती 2 जैसी फिल्मों में टाइगर को डायरेक्ट कर चुके हैं। खबरों में ये बताया जा रहा है कि दोनों कलाकारों ने फिल्म के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है और इसकी शूटिंग साल के अंत तक शुरू कर सकते हैं।

बढ़ रहा है जॉम्बी फिल्मों का क्रेज

हिंदी सिनेमा में जॉम्बी थीम पर ज्यादा फिल्में नहीं बनी हैं। साल 2013 में फिल्म गो गोवा गोन से इसकी शुरुआत हुई थी। सैफ अली खान को इसमें मुख्य भूमिका में देखा गया था। भारत में इस थीम पर 9 फिल्में बनी है जो दूसरी भाषाओं में है। रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म प्रलय को भी इसी थीम पर आधारित बताया जा रहा है। अब एक्शन छोड़ कर कॉमेडी करने जा रहे हैं टाइगर को दर्शक कितना पसंद करते हैं ये आने वाले दिनों में पता लगेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews