सिंघम 3 में हुई Tiger Shroff की जबरदस्त एंट्री, फर्स्ट लुक आउट

Tiger Shroff in Singham 3

Tiger Shroff in Singham 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार कहे जाने वाले टाइगर ने हाल ही में अपने फैंस को एक ऐसी जानकारी दी है, जिसे जानने के बाद सभी लोग हैरान रह गए हैं। फिलहाल वह अपनी आने वाली फिल्म ‘गणपत’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसमें उन्हें कृति सेनन के साथ एक्शन अवतार में देखा जाने वाला है। इसी बीच एक्टर ने अपनी एक और शानदार फिल्म की जानकारी शेयर की है और पोस्ट में उनका खतरनाक अवतार किसी को भी हैरान कर सकता है।

इस समय ‘गणपत’ के साथ जिस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह है अजय देवगन की ‘सिंघम 3’, फिल्म के जरिए एक बार फिर रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की वापसी होने वाली है जो धमाकेदार एक्शन करता दिखाई देगा। टाइगर ने जो पोस्ट शेयर किया है वह इसी फिल्म का है। यह बात हैरान कर देने वाली जरूर है लेकिन फिल्म में उनकी एंट्री हो चुकी है और सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने किरदार के बारे में जानकारी दी है।

Singham 3 में टाईगर

‘सिंघम 3’ के अनाउंसमेंट के बाद इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी ज्यादा एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। फिल्म से जुड़ी लगातार कोई ना कोई अपडेट भी सामने आ रही है जो इस एक्साइटमेंट को बढ़ाने का काम कर रही है। ऐसे में इसमें एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की एंट्री होना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। टाइगर ने इंस्टाग्राम के जरिए अपना एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह धांसू एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा एसीपी सत्या ड्यूटी पर रिपोर्टिंग सिंघम सर। एक्टर की फिल्म में एंट्री होने की बात से फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं और पोस्ट पर जमकर रिएक्शन देखे जा रहे हैं।

टाइगर का वर्क फ्रंट

बता दे की टाइगर श्रॉफ को जल्दी 20 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म ‘गणपत’ में देखा जाने वाला है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में कृति सेनन और अमिताभ बच्चन भी दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म को विकास बहल के निर्देशन में बनाया गया है और दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं सिंघम 3 साल 2024 में रिलीज की जाएगी, जिसमें टाइगर एसीपी सत्या की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews