TMKOC ने धुरंधर को दी पटखनी, ओटीटी के मोस्ट वॉच शो की लिस्ट में बना नंबर 1

तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने एक बार फिर धमाल मचा दिया है। ये ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज की लिस्ट में टॉप पर है। इसने धुरंधर को भी पीछे छोड़ दिया है।
TMKOC

तारक मेहता का उल्टा चश्मा टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे पॉपुलर शो है। यह एक ऐसा टीवी सीरियल है जिसकी फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। बच्चों से लेकर बूढ़े तक हर उम्र के लोग इस शो को देखना पसंद करते हैं। फ्री टाइम में अक्सर लोगों को इस कॉमेडी शो को देखकर लोटपोट होते देखा जाता है।

अपने अब तक के सफर में तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हजारों एपिसोड पूरे कर दिए हैं और लगातार दर्शकों का एंटरटेनमेंट कर रहा है। कुछ किरदार और कलाकार ऐसे हैं जो बदले हैं लेकिन हंसी का डोज आज भी वैसा का वैसा ही है। सोनी कितने साल में बहुत से रिकॉर्ड भी बनाए हैं और अब इससे एक और रिकॉर्ड तोड़ते हुए देखा गया।

TMKOC का नया रिकॉर्ड

टेलीविजन का यह पॉपुलर शो ओटीटी पर भी छाया हुआ है। 18 मई से 24 मई का जो डाटा सामने आया है। उसमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने रणवीर सिंह की धुरंधर को भी पीछे छोड़ दिया है। टॉप 10 सबसे ज्यादा देखे जाने वाली OTT प्रॉपर्टीज़ की लिस्ट में पहले नंबर पर आईपीएल है और दूसरे नंबर पर तारक मेहता ने अपनी जगह बनाई है। तीसरे नंबर पर लेटर शेफ सीजन 3 है और धुरंधर 3.6 मिलीयन व्यूज के साथ बनी हुई है।

शो ने पूरे किए 18 साल

ऑर्मेक्स मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक 184.7 मिलीयन व्यूज के साथ आईपीएल नंबर वन पर है जो जियो हॉटस्टार पर आता है। इसके बाद 4.2 मिलीयन व्यूज के साथ तारक मेहता का उल्टा चश्मा दूसरे नंबर पर है। लाफ्टर शेफ सीजन 3 को 3.9 मिलियन व्यूज मिले है। बता दें कि तारक मेहता को टीवी पर साल 2008 से टेलीकास्ट किया जा रहा है। दर्शकों का मनोरंजन करते हुए इसे 18 साल हो चुके हैं। ओटीटी पर इसे सोनी लिव पर पेश किया जाता है। IPL को अगर हटा दिया जाए तो शो और फिल्मों के मामले में तारक मेहता का उल्टा चश्मा नंबर वन पर है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews