Tom Cruise Video: टॉम क्रूज ने बोली गजब की हिंदी, वीडियो देख इंप्रेस हुए फैंस

Tom Cruise

Tom Cruise Video: हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज दुनिया के सबसे पॉपुलर स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। उनके फिल्मी प्रोजेक्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। आने वाले कुछ दिनों में वो मिशन इंपॉसिबल के साथ दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं। वह फिलहाल फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं लेकिन इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने टैलेंट से दर्शकों को इंप्रेस कर दिया है। एक्टर को हिंदी में बात करते हुए देखा गया, जिसे देखने के बाद फैंस हैरान हो गए हैं।

वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर टॉम क्रूज का एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। इस वीडियो में इंटरव्यूअर टॉम क्रूज की तारीफ करते हुए कहती है कि वो कई सारी भाषाएं बोल सकते हैं। इसके बाद जब उनसे ये पूछा गया कि क्या वो हिंदी बोल सकते हैं, तो टॉम हिंदी में नमस्ते आप कैसे हैं, बोलते दिखाई दिए।

सोशल मीडिया पर एक्टर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे पहन बहुत पसंद कर रहे हैं और जिस तरह से उन्होंने हिंदी बोली है किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि वह नौसिखिया हैं और हिंदी नहीं जानते हैं। वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और उनके इंडियन फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं है।

अगले साल आएगा दूसरा पार्ट

टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इंपॉसिबल डेड रिकॉर्निंग पार्ट 1, 12 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। इसमें टॉम के साथ रेबिका फेरगेसन, हेले एटवेल, सेमन पेग, पॉम क्लिमेंटिफ जैसे सितारे नजर आएंगे। इसी साल फिल्म का दूसरा पार्ट भी आएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews