Toxic का मारधाड़ और एक्शन से भरपूर टीजर रिलीज, यश का क्लीन शेव लुक देख फैंस हैरान

केजीएफ 2 की शानदार सफलता के बाद साउथ सुपरस्टार यश टॉक्सिक के साथ वापसी कर रहे हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का एक ओर टीजर रिलीज किया गया है जिसने फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।
Toxic

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 की सफलता के बाद वह एक बार फिर दमदार वापसी करने जा रहे हैं। इसमें 20वीं सदी के मध्य के गोवा की अंधेरी दुनिया को दिखाया जाने वाला है।

अब तक फिल्म की जितनी भी झलक सामने आई है उसने लोगों को अट्रैक्ट करने का काम किया है। कुछ दिनों पहले दमदार टीजर रिलीज किया गया था जिसमें डर और अपराध की दुनिया दिखाई गई थी। अब एक बार फिर रोंगटे खड़े कर देने वाला टीजर रिलीज किया गया है।

टॉक्सिक का दमदार टीजर रिलीज

टॉक्सिक का ये टीजर रेट्रो थीम डिजाइन किया गया है। बैकग्राउंड स्कोर काफी दमदार दिखाई दे रहा है। हर तरफ गोलियों की आवाज और स्टाइलिश एक्शन सीन नजर आ रहे हैं। इससे साफ होता है की फिल्म में जमकर क्राइम और एक्शन दिखाया जाने वाला है। यश का किरदार राया सख्त लुक में पेश किया गया है। उनका क्लीन शेव लुक भी दिखाया गया है जो फैंस को हैरान कर रहा है।

कितन है बजट

टॉक्सिक के साथ यश 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। केजीएफ 2 ने उन्हें पैन इंडिया सुपरस्टार बना दिया था। अब इस एक्शन थ्रिलर के साथ एक्टर नए क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। फिल्म के प्लॉट के बारे में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक है कहानी 1940 से 1970 के दशक के बीच में गोवा की बताई गई है। इसमें यश का किरदार पावर और डर को हथियार बनाकर साम्राज्य हासिल करता है। इस फिल्म का बजट 600 करोड़ बताया जा रहा है।

धुरंधर से होगा मुकाबला

यश की फिल्म में हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मणी वसंत जैसे कलाकार नजर आएंगे। गीतु मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म का मुकाबला रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 से होने वाला है। यह दोनों ही 19 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज होने जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews