Toxic का नया गाना ‘मदहोश’ रिलीज, तारा सुतारिया संग नजर आई यश की जबरदस्त केमिस्ट्री

सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक का नया गाना मदहोश रिलीज कर दिया गया है। तारा सुतारिया के साथ एक्टर की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है। फिल्म अगस्त में रिलीज की जाएगी।
Toxic

सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर चर्चाओं का दौर लंबे समय से लगातार जारी है। गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को लेकर कोई ना कोई अपडेट लगातार देखने को मिल रही है। इसी बीच अब फिल्म का नया गाना मदहोश रिलीज कर दिया गया है।

टॉक्सिक में यश के साथ एक नहीं बल्कि चार खूबसूरत एक्ट्रेस को देखा जाने वाला है। कियारा आडवाणी के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। वहीं अब फिल्म के नए गाने में तारा सुतारिया के साथ एक्टर का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। हैरान करने वाली बात ये है कि रोमांस बाथ टब में चल रहा है।

टॉक्सिक का नया गाना रिलीज

टॉक्सिक की रिलीज डेट का जब से ऐलान किया गया है। उसके बाद फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई अपडेट लगातार सामने आ रही है। कभी पोस्टर तो कभी टीजर देखने को मिल रहे हैं। फिल्म का पहला गाना तबाही भी आ चुका है, जो फैंस को काफी पसंद आया। अब दूसरा गाना मदहोश धूम मचा रहा है।

कैसा है ‘मदहोश’

फिल्म के ऑफिशियल एक्स हैंडल से मदहोश सॉन्ग रिलीज किए जाने की जानकारी दी गई है। यह गाना हिंदी के साथ तमिल, तेलगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया गया है। इस गाने का हिंदी वर्जन सिद्धार्थ बसरूर ने गाया है। तनिष्क बागची, अर्सलान निजामी और फहीम अब्दुल्ला का संगीत है। गाने के लिरिक्स अर्सलान और सैयद मुराद गिलानी ने लिखे हैं। यह सर तारा की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींच रही है।

कब आएगी टॉक्सिक

मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही टॉक्सिक की रिलीज डेट का ऐलान किया है। इसे 28 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा। KGF chapter 2 की शानदार सफलता के 4 साल बाद यश टॉक्सिक के जरिए वापसी कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews