यश की टॉक्सिक का नया टीजर रिलीज, 5 एक्ट्रेस ने दिखाया अपना दम

यह कि फिल्म टॉक्सिक का धांसू टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस वीडियो के जरिए मेकर्स ने फिल्म की फीमेल कास्ट का इंट्रोडक्शन कराया है। ये एक्शन और शानदार विजुअल से भरपूर है।
Toxic new teaser

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह साल 2026 के सेकंड हाफ की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस गैंगस्टर ड्रामा को लेकर लंबे समय से बज देखने को मिल रहा है। अब मेकर्स ने एक टीजर शेयर कर इस बढ़ाने का काम किया है।

जी हां, टॉक्सिक के मेकर्स ने इस गैंगस्टर एक्शन ड्रामा के पोस्टर के जरिए फिल्म की फीमेल कलाकारों से दर्शकों को रूबरू करवाने के बाद अब लेडीज एंड लेडीज के नाम से एक टीजर शेयर किया है। इसमें सभी एक्ट्रेस का जलवा नजर आ रहा है।

टॉक्सिक का नया टीजर

इस 1 मिनट 41 सेकंड के टीजर की शुरुआत एक शानदार डिस्क्लेमर के साथ की गई है। यश और कियारा आडवाणी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं जैसा तबाही गाने में दिखाया गया था। इसके बाद एक आवाज सुनाई देती है जो प्यार के बारे में बात करती है। यह कहती है प्यार, प्यार औरतों को राक्षस बना देता है। यह एक खूबसूरत धोखा है अगर कोई इसकी गहराई को और इसके धोखे के समझ ले। और फिर भी हम यहां हैं उसकी भक्ति में थोड़े से प्यार के लिए लड़ रहे हैं। लेडीज… लेकिन यहां एक रिक्वेस्ट आता है लेडीज। उस तमाशे को मत भूलिए जो मर्द करते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Yash (@thenameisyash)

नजर आई पांचों एक्ट्रेस

इस शानदार टीजर में डायलॉग बाजी के बाद नयनतारा के किरदार को बाइक चलाते हुए दिखाया गया। कियारा सर्कस में परफॉर्म करती नजर आईं। तारा सुतारिया बिग बॉस लेडी के तौर पर दिखाई दीं। रुक्मणी वसंत के हाथों में बंदूक थी और वह दमदार अंदाज में नजर आईं। हुमा कुरैशी की बॉडी लैंग्वेज धोखे से भरी हुई दिखाई दे रही है।

इसके बाद यश के किरदार और कुछ महिला फाइटर के बीच लड़ाई दिखाई गई है। वो कहते हैं लेडीज एंड लेडीज आप एक-एक करके आना चाहती हैं या सब एक साथ? टीजर में एक्शन और विजुअल कमाल के दिखाई दे रहे हैं। थीम, नामों के फ़ॉन्ट और प्रोडक्शन से जुड़ी हुई चीजें गुलाबी रंग में हैं। यह कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। इसकी शुरुआत में लिखा है बच्चे दूर रहो, पेरेंट्स ध्यान रखें कि बच्चे दूर रहें, ग्रैंड पेरेंट्स ध्यान रखें कि उनके बच्चे दूर रहें, ग्रेट ग्रैंड पेरेंट्स अपने रिस्क पर देखें।

कब आएगी फिल्म

टॉक्सिक को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। यही कारण है की पूरी फिल्म की शूटिंग एक साथ इंग्लिश और कन्नड़ भाषा में की गई है। इंटरनेशनल एक्शन कोरियोग्राफर जेजे पेरी ने भी कुछ एक्शन सीन का काम किया है। संगीत रवि बसरूर का है, जिन्होंने केजीएफ और सालार में भी काम किया है। इससे पहले 19 मार्च को रिलीज किया जाने वाला था लेकिन पोस्टपोन का 4 जून की तारीख तय की गई थी। लेकिन अब एक बार फिर इसकी रिलीज को टाल दिया गया है। यह कहा जा रहा है की फिल्म 26 अगस्त को हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews