इस दिन रिलीज किया जाएगा ‘कल्कि 2898 एडी’ का ट्रेलर, दीपिका-प्रभास की जोड़ी मचाएगी धूम

Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD Trailer: साउथ सुपरस्टार प्रभास इस समय अपनी फिल्म ‘सालार’ के चलते चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है और ‘सालार’ के रूप में एक बार फिर एक्टर को हिट फिल्म मिल चुकी है। अब प्रभास के फैंस उनकी अगली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का इंतजार कर रहे हैं। यह पहली ऐसी फिल्म है जिसमें प्रभास और दीपिका पादुकोण स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं। फिल्म से जुड़े कुछ पोस्टर्स सामने आ चुके हैं और अब इसके ट्रेलर रिलीज की जानकारी भी शेयर की गई है।

कब आएगा ट्रेलर

कल्कि की बात करें तो इसे अश्विन नाग के डायरेक्शन में तैयार किया गया है। यह एक बिग बजट फिल्म है जिसकी स्टार कास्ट और पोस्टर्स पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। फैंस की नजर ट्रेलर पर टिकी हुई है और सभी यह जानना चाहते थे कि आखिरकार इसका ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा। अब डायरेक्ट अश्विन नाग ने इस बात का खुलासा कर दिया है।

फिल्म के ट्रेलर के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह 93 दिनों के बाद रिलीज किया जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि मार्च के आखिर या अप्रैल की शुरुआत में दर्शक यह ट्रेलर देख सकेंगे। दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ इस फिल्म में मेगास्टार अमिताभ बच्चन को भी देखा जाने वाला है। इसके अलावा कहीं चर्चित कलाकार अपने अभिनय का जादू बिखेरते दिखाई देंगे।

नजर आएंगे ये कलाकार

कल्कि में जो स्टार कास्ट दिखाई देने वाली है। उसमें शानदार कलाकार कमल हासन और दिशा पाटनी का नाम भी शामिल है। फिल्म में जितने भी कलाकार नजर आने वाले हैं उन्हें दर्शकों ने अलग-अलग स्तर पर बहुत प्यार दिया है। अब जब यह एक साथ स्क्रीन पर परफॉर्म करेंगे तब यह दर्शकों को कितना पसंद आता है यह फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews