वीकेंड पर निपटा लें Netflix पर मौजूद ये ट्रेडिंग मूवीज, इस समय हर और चल रही हैं इनकी चर्चा

क्या आप भी वीकेंड पर वेब सीरीज़ या मूवी देखना पसंद करते हैं? क्या आप भी वीकेंड पर नेटफ्लिक्स चालू कर अपना बेहतरीन समय बिताते हैं? अगर ऐसा है, तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, आज इस खबर में हम आपको नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही इंडियन मूवीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए।
वीकेंड पर निपटा लें Netflix पर मौजूद ये ट्रेडिंग मूवीज, इस समय हर और चल रही हैं इनकी चर्चा

अगर आप इंडियन मूवीज़ के फैन हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही ऐसी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें भर-भरकर प्रेम मिल रहा है और लोगों द्वारा इन पिक्चर्स को बेहद पसंद किया जा रहा है। दरअसल, कई लोग वीकेंड पर फिल्में और वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं। इस दौरान वे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद ज़्यादातर फिल्में देख चुके होते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसी फिल्में बता रहे हैं जो शायद ही आपने देखी हों और इस समय ट्रेंड कर रही हैं।

ऑफिसर ऑन ड्यूटी सबसे ज़्यादा ट्रेंडिंग

दरअसल, इस समय ऑफिसर ऑन ड्यूटी सबसे ज़्यादा ट्रेंडिंग मूवी है। यह नेटफ्लिक्स पर मौजूद सबसे चर्चित फिल्म है। यह एक मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो मात्र 12 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार की गई है। लेकिन फिल्म ने अब तक 50 करोड़ से ज़्यादा का कलेक्शन कर लिया है और अब यह फिल्म टॉप टेन लिस्ट में शामिल हो गई है।

ड्रैगन भी जरूर देखें

इसके अलावा, आप इस वीकेंड ड्रैगन भी जरूर देखें। यह नेटफ्लिक्स पर मौजूद शानदार फिल्म है। यह साउथ की फिल्म है, जो ओटीटी पर हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज़ की गई है। यह भी टॉप टेन की लिस्ट में नौवें नंबर पर मौजूद है।

अगर आप क्रिकेट के फैन हैं और आपको स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्में पसंद हैं, तो आपको आर. माधवन की टेस्ट जरूर देखनी चाहिए। यह फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। इस फिल्म में आर. माधवन के अलावा नयनतारा और सिद्धार्थ भी नजर आएंगे। यही इस समय नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

देवा जरूर देखनी चाहिए

वहीं अगर आप शाहिद कपूर के फैन हैं, तो आपको ओटीटी पर देवा जरूर देखनी चाहिए। यह फिल्म बेहद ही शानदार है और इस समय नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। शाहिद कपूर की एक्टिंग देखने लायक है और इस फिल्म को लोगों द्वारा भरपूर प्यार मिल रहा है।

इस समय प्रॉमिस्ड हार्ट ट्रेंड कर रही है

पहले नंबर पर अगर देखा जाए, तो इस समय प्रॉमिस्ड हार्ट ट्रेंड कर रही है। इस सीरीज़ को एक हफ्ते में 5.5 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। लोगों द्वारा इस फिल्म को जमकर पसंद किया जा रहा है। न सिर्फ भारत में बल्कि यह फिल्म 40 देशों में नंबर वन पर चल रही है। इससे आप समझ सकते हैं कि यह फिल्म कितनी शानदार होगी। अगर आप इस वीकेंड में कुछ देखने का सोच रहे हैं, तो आपको इन फिल्मों को जरूर देखना चाहिए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews