Abhishek Bachchan को ट्रोलर ने कहा बेरोजगार, एक्टर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Abhishek Bachchan को ट्रोलर ने कहा बेरोजगार, एक्टर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। अमिताभ बच्चन के बेटे और बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) सोशल मीडिया पर अक्सर ही किसी ना किसी बात पर ट्रोल होते हैं। कभी उन्हें अमिताभ बच्चन तो कभी ऐश्वर्या राय के नाम पर ट्रोल किया जाता है। जूनियर बच्चन भी ट्रोलर्स को करारा जवाब देने में पीछे नहीं हटते हैं। एक बार फिर से सोशल मीडिया पर यह नजारा देखने को मिला जब एक्टर को बेरोजगार कहने वाले ट्रोलर को अभिषेक बच्चन ने मुंह तोड़ जवाब दिया। अभिषेक बच्चन का जवाब सुनने के बाद ट्रोलर की हिम्मत नहीं हुई कि वह उन्हें आगे कुछ भी कह सकें।

बता दें कि अभिषेक बच्चन ने एक पत्रकार से बात करते हुए यह कहा था कि क्या लोग अभी भी न्यूज पेपर पढ़ते हैं। उनके इस सवाल की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने अभिषेक बच्चन को कहा कि लोग न्यूज पेपर पढ़ते हैं, जो समझदार होते हैं तुम्हारे जैसे बेरोजगार नहीं पढ़ते। ट्रोलर के ट्वीट को देखकर अभिषेक बच्चन ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए लिखा कि बताने के लिए बहुत शुक्रिया लेकिन समझदारी और बेरोजगारी का एक दूसरे से कोई भी संबंध नहीं है। उदाहरण के तौर पर मैं यह विश्वास के साथ कह सकता हूं कि तुम्हारे पास रोजगार है लेकिन तुम इंटेलिजेंट बिल्कुल भी नहीं हो।

Must Read- यहां भक्त चिट्ठी लिखकर मां लक्ष्मी से मांगते हैं मन्नत, 480 साल पुराना है मंदिर

अभिषेक बच्चन के इस जवाब पर कई लोग उनका समर्थन करते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया यूजर्स ने बेहतरीन एक्टर के साथ एक अच्छा इंसान बताते हुए उनकी तारीफ की। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि उन्होंने ट्रोलर को बहुत अच्छा जवाब दिया है।

अभिषेक बच्चन ने तो ट्रोलर का मुंह बंद कर दिया, लेकिन इसे मुद्दे पर उनकी बहन श्वेता बच्चन नाराजगी दिखाती हुई नजर आई थी। कई बार देखने में आता है कि अमिताभ बच्चन का नाम लेकर अभिषेक बच्चन को काफी कुछ कहा जाता है। इसी बात पर श्वेता बच्चन ने कहा था कि उन्हें बहुत गुस्सा आता है और दुख होता है कि लोग इस तरह की हरकत करते हैं। श्वेता बच्चन ने अपनी बेटी नव्या के पॉडकास्ट के दौरान यह बात कही थी। इस दौरान उनके साथ जया बच्चन भी मौजूद थी। जया ने अपने बेटे की तारीफ करते हुए कहा था कि उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है और वह जानते हैं कि आलोचकों को किस तरह से जवाब देना है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन को आखिरी बार फिल्म दसवीं पास में देखा गया था। हाल ही में उन्होंने एक फिल्म की शूटिंग कंप्लीट की है इसके अलावा वह वेब सीरीज ब्रेथ में नजर आने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews