नहीं रहे ‘महाभारत’ के भीम, प्रवीण कुमार सोबती का निधन, आर्थिक तंगी से थे परेशान

Praveen Kumar Sobti

मुबंई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड के बाद टीवी जगत (TV industry) से बुरी खबर सामने आई है। बीआर चोपड़ा के पौराणिक फेमस सीरियल महाभारत (Mahabharat0 में भीम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती (Praveen Kumar Sobti) का निधन हो गया है। 74 वर्षीय प्रवीण लंबे समय से बीमार चल रहे थे और आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे। महाभारत में भीम के किरदार में पंजाब के प्रवीण को लोगों ने खूब पसंद किया गया था। उनके निधन की खबर सुनते ही टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े.. स्व सहायता समूहों को आज सीएम शिवराज देंगे 300 करोड़ की सौगात, ऐसे मिलेगा लाभ

प्रवीण कुमार सोबती निधन से पहले आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे, उन्होंने मदद के लिए सरकार से भी गुहार भी लगाई थी। टीवी के साथ खेल जगत में भी प्रवीण ने परचम लहराया था। एक्टिंग में आने से पहले प्रवीण एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे और एशियाई खेलों में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य जीत चुके थे। इतना ही नहीं एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल हासिल करके उन्होंने देश का मान भी बढ़ाया था, इतना ही नहीं साल 1967 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़े.. यूपी चुनाव से पहले मप्र सरकार अलर्ट! कलेक्टरों को ये निर्देश जारी, इन पर रहेगा प्रतिबंध

उनका जन्म 6 दिसंबर 1947 को पंजाब में हुआ था. प्रवीण गोला फेंक और चक्का फेंक यानी हैमर और डिस्क थ्रो में नंबर वन खिलाड़ी रह चुके हैं। खेल की बदौलत ही प्रवीण कुमार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी मिल गई थी। अमिताभ बच्चन की फिल्म शहंशाह (shahenshah) में मुख्तार सिंह का किरदार प्रवीण कुमार सोबती ने ही निभाया था। करिश्मा कुदरत का, युद्ध, जबरदस्त, सिंहासन, खुदगर्ज, लोहा, मोहब्बत के दुश्मन, इलाका और अन्य जैसी कई फिल्मों में वह नजर आए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews