टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने खुदकुशी, मेकअप रूम में मिली लाश, “दबंग 3” में भी कर चुकी हैं काम

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने खुदकुशी, मेकअप रूम में मिली लाश, “दबंग 3” में भी कर चुकी हैं काम

Tunisha Sharma Suicide: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या कर ली है। इन दिनों वो “दास्तान-ए काबुल” में शहज़ादी मरियम का किरदार निभा रही थी। रिपोर्ट की माने तो उन्होनें शो के सेट पर ही सूसाइड कर लिया है। मेकअप रूम के पंखे पर उनकी लाश लटकी मिली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने अभिनेत्री को मृत घोषित कर दिया गया। अभी तक उनके आत्महत्या के पीछे का कारण सामने नहीं आया है। पुलिस इसकी जांच करने में जुटी है।

इस शो से शुरू किया था करियर

20 वर्षीय एक्ट्रेस अपने एक्टिंग करियर में कई सीरीयल और फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। अपने करियर की शुरुआत उन्होनें “भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप” से की थी। जिसके बाद कलर्स टीवी के शो चक्रवती सम्राट अशोक में राजकुमारी अहंकारा का किरदार निभाती नजर आई। उन्होनें इश्क सुभानअल्लाह, इंटरनेट वाला लव, शेर-ए-पंजाब महाराज रंजीत सिंह में भी अहम रॉल प्ले किया।

इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

तुनिषा फितूर, दबंग 3 और कहानी 2 में भी काम कर चुकी हैं। इन फिल्मों में वो सपोर्टिंग एक्ट्रेस का किरदार निभाते नजर आई थी। इतना ही नहीं उन्होनें बार बार देखों में काम किया है। दबंग 3 में उनका कैमियो रोल था।

आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

खुदकुशी से 5-6 घंटे पहले ही तुनिषा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटो अपलोड की थी। जिसमें उन्होनें कैप्शन में लिखा “जो अपने जुनून से प्रेरित रहते हैं, रुकते नहीं है।” अभिनेत्री की फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी रही है, उनके इंस्टा अकाउंट पर 1 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews