बॉलीवुड के इन 5 गानों के लिरिक्स सुन चकराया दर्शकों का दिमाग, कुछ तो हिट लिस्ट में है शामिल

Bollywood songs

Bollywood Songs: दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री ने एक से बढ़कर एक अलग-अलग विषयों पर आधारित फिल्में दी है जिन्हें हर कोई अपनी पसंद के हिसाब से देखा है। जिस तरह से फिल्मों को पसंद करने वाला दर्शकों का एक समूह है वैसे ही म्यूजिक इंडस्ट्री के बेहतरीन नगमे को सुनने वाले फैंस भी दुनियाभर में फैले हुए हैं।

हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जिसमें लगभग हर इमोशन पर गाने तैयार किए हैं। जिसे लोग अपनी पसंद और सिचुएशन के आधार पर सुनना पसंद करते हैं। ऐसे कई गाने हैं, जो दर्शकों के बीच बहुत फेमस हुए हैं और कुछ ऐसे सॉन्ग भी है जिन्हें दर्शकों ने बिल्कुल भी नहीं सराहा।

लगभग हर थोड़े दिन में कोई ना कोई ऐसा गाना आता है जो लोगों की जुबान पर चढ़ जाता है। सोशल मीडिया पर तो इनकी बहार आ जाती है और हर कोई वीडियो बनाता दिखाई देता है। लेकिन कुछ गाने ऐसे भी होते हैं, जो सुनने में भले अच्छे लगे लेकिन इनके लिरिक्स ऐसे होते हैं कि अच्छे-अच्छे लोगों का दिमाग चकरा जाता है। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे ही गाने के बारे में बताते हैं जो चर्चा में तो खूब रहे लेकिन इनके लिरिक्स कभी भी लोगों ने सही नहीं गाए।

सोनी दे नखरे

ये सुपरस्टार गोविंदा का एक फेमस गाना है जो आज भी कभी ना कभी लोगों की जुबान पर आ ही जाता है। गाने के लिरिक्स कैंदी पंप अप द जेम ओ कैंदी है। इस गाने में सलमान खान और कैटरीना कैफ को भी देखा गया था और आज भी लोग इसके गलत लिरिक्स गाते हुए दिखाई देते हैं।

बन्नो

कंगना रनौत की फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ का गाना बन्नो तेरा स्वैगर काफी पसंद किया गया था और आज भी शादी ब्याह या फिर किसी फंक्शन के मौके पर इसे जरूर बजाया जाता है। अधिकतर लोग इस गाने में स्वैगर शब्द को स्वेटर बोला करते थे और कुछ आज भी इसे अपने अंदाज में गाते हैं।

तेरा होने लगा हूं

‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ फिल्म के इस गाने को रणबीर कपूर और कटरीना कैफ पर फिल्माया गया है। बहुत ही शानदार गाना है जिसे आतिफ असलम ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। इस गाने में बीच में इंग्लिश लिरिक्स आते हैं जो है शाइनिंग इन द सेटिंग सन लाइक ए पर्ल अप ऑन द ओशियन है। लेकिन आज भी लोग इसमें अपने शब्द जोड़ देते हैं।

जस्ट चिल

फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का गाना जस्ट चिल बहुत हिट हुआ था। इस गाने को सोहेल खान, सलमान खान और कटरीना कैफ पर फिल्माया गया है। इस गाने को अधिकतर लोग जस्ट चियों चीयों गाते थे। हालांकि, समय के साथ इसके लिरिक्स लोगों को समझ आने लगे।

प्रिटी वूमेन

शाहरुख खान की बेहतरीन फिल्म ‘कल होना हो’ का यह शानदार गाना आज भी लोगों के मुंह पर रटा हुआ है। इस गाने को उन्होंने प्रीति जिंटा के लिए गाया था। इस गाने को लोग कई अलग अलग अंदाज से गाते थे लेकिन फिर इसके टाइटल प्रिटी वूमेन से ये धीरे धीरे लोगों को समझ आ गया। इस फिल्म में सैफ अली खान की भी मुख्य भूमिका थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews