दिशा पाटनी संग ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ पर ठुमके लगाते दिखे अक्षय कुमार, Welcome To The Jungle का नया गाना रिलीज

फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। हाल ही में इस फिल्म का गाना ऊंचा लंबा कद फॉरएवर रिलीज किया गया है।
Ucha Lamba Kad Forever

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार जल्द ही बड़े-बड़े पर वेलकम टू द जंगल से धूम मचाते हुए दिखाई देने वाले हैं। उनके साथ इस फिल्म में सितारों की फौज दिखाई देने वाली है। दरअसल, वेलकम सीरीज का ये हिस्सा अलग और मजेदार होने वाला है।

दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। मेकर्स भी फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई जानकारी लगातार शेयर कर रहे हैं जिससे फैंस की एक्साइटमेंट दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। अब इस फिल्म का एक और गाना रिलीज कर दिया गया है। ये एक कल्ट सॉन्ग का रिक्रिएट है, इसका नाम है, ऊंचा लंबा कद, जो हाल ही में रिलीज किया गया है।

रिलीज हुआ ऊंचा लंबा कद

आपको अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ का गाना इक ऊंचा लंबा कद तो याद ही होगा। इसे बहुत पसंद किया गया था। अब इसे रीक्रिएट कर ऊंचा लंबा कद फॉरएवर के नाम से रिलीज किया गया है। इस बार कटरीना नहीं बल्कि अक्षय के साथ दिशा पाटनी नजर आ रहे हैं।

ओरिजिनल गाने को आनंद राज आनंद ने तैयार किया था जबकि नया वर्जन विक्रम मॉन्ट्रोज ने रीक्रिएट किया है। वैसे गाना सुनने के बाद दर्शकों को वह फीलिंग नहीं आ रही जो ओरिजिनल गाने को सुनकर आज भी आती है। वैसे, गाने की खासियत यह है कि इसमें बहुत ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय और दिशा की केमिस्ट्री

इस गाने में अक्षय और दिशा की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है। एक्ट्रेस ने अपनी कातिलाना अदाओं का जादू चलाने की पूरी कोशिश की है। ये गाना थोड़ी पार्टी वालो फीलिंग दे रहा है। नए वर्जन को आनंद राज आनंद और रुबाई ने आवाज दी है। सॉन्ग में लोकेशन और थीम कमाल की है। पार्टी एंथम बनकर आया गाना रिलीज तो हो चुका है लेकिन दर्शक इसे कितना पसंद करते हैं यह आने वाले दिनों में पता चलेगा।

कब आएगी फिल्म

वेलकम टू द जंगल की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडिज, रवीना टंडन, परेश रावल, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, राजपाल यादव, किकू शारदा, आफताब शिवदासानी, दलेर मेहंदी, मुकेश तिवारी, किरण कुमार, यशपाल शर्मा, बिंदु दारा सिंह, जाकिर हुसैन, उर्वशी रौतेला, बृजेंद्र काला, हेमंत पांडे, फिरोज खान, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, आदित्य सिंह, भाग्य भानुशाली और दिवंगत अभिनेता पंकज धीर नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews