लाइव शो में फीमेल फैंस को किस कर बुरा फंसे Udit Narayan, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे ट्रोल

उदित नारायण की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर्स में होती है। वह हमेशा अपने गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार वो विवाद में फंस गए हैं।
Udit Narayan

बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित सिंगर उदित नारायण अपनी बेहतरीन आवाज के जरिए दर्शकों के दिल पर राज करते हैं। अब तक उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गए हैं और लोगों का दिल जीता है। उनके गाए कई नगमे ऐसे हैं, जो ना केवल पहले की जनरेशन बल्कि आजकल के मॉडर्न बच्चों को भी पसंद आते हैं। उदित हमेशा अपनी सुरीली आवाज को लेकर चर्चा में बने रहते हैं लेकिन इस बार उनका नाम विवादों में आ गया है।

उदित नारायण को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में उन्हें अपने लाइव शो में देखा गया था। जहां वह अपनी महिला फैन के साथ कुछ ऐसा कर बैठे जिसे देखकर लोग भड़क गए हैं। इसके लिए उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

उदित नारायण ने फैन को किया किस (Udit Narayan)

उदित नारायण के लाइव शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से छाया हुआ है। इस वीडियो में उन्हें अपने जबरदस्त गानों से दर्शकों का मनोरंजन करते हुए देखा जा सकता है। वह टिप टिप बरसा पानी पर परफॉर्म कर रहे हैं तभी एक फीमेल फैन सेल्फी लेने के लिए स्टेज पर पहुंच जाती है। सिंगर उसे सेल्फी देने के लिए मना नहीं करते और उसके गालों पर किस कर देते हैं। यहां उन्होंने एक नहीं बल्कि कहीं फीमेल फैन को किस किया है जिसकी वजह से उनकी आलोचना हो रही है।

लोगों ने जमकर किया ट्रोल

उदित का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने जमकर इस पर रिएक्शन देना शुरू कर दिए। हर कोई एक्टर को खरी खोटी सुनाता हुआ दिखाई दे रहा है। एक यूजर ने कहा ‘अब तो थम जाओ सर’, दूसरे यूजर का कहना था ‘उदित जी गाने में ज्यादा ही ढल गए हैं’। एक ने कहा ‘यह क्या कर रहे हैं।’ इतना ही नहीं कुछ लोग उन्हें ठरकी कहते हुए दिखाई दिए। सिंगर को ट्रोल किए जाने को लेकर अब तक उन्होंने या उनके परिवार ने किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews