राष्ट्रीय महिला आयोग ने उल्लू ऐप को भेजा नोटिस, शो ‘हाउस अरेस्ट’ के अश्लील कंटेंट की करी आलोचना

उल्लू ऐप पर इन दिनों एक शो हाउस अरेस्ट चल रहा है। जिसमें कंटेस्टेंट अलग-अलग तरह के टास्क करते हैं। ऐसे ही एक टास्क की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने इसकी आलोचना शुरू कर दी थी। अब इस मामले में संज्ञान लेते हुए महिला आयोग ने ऐप के सीईओ और शो के होस्ट एजाज खान को नोटिस भेजा है।
Ullu app

उल्लू ऐप इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है और इसे यह चर्चा रियलिटी शो ‘हाउस अरेस्ट’ की वजह से मिल रही है। इसमें जितने भी कंटेस्टेंट है उन्हें अजीब अजीब टास्क दिए जाते हैं। ऐसे ही एक टास्क का वीडियो हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हुआ था। इसमें लड़कियों को कुछ अश्लील टास्क करने को कहा गया, जिसे करने में वह असहज नजर आई। जैसे ही इसका वीडियो इंटरनेट पर आया यूजर्स ने इसकी आलोचना करनी शुरू कर दी। वहीं अब महिला आयोग ने उल्लू ऐप के सीईओ और शो के होस्ट को नोटिस भेज दिया है।

बता दें कि इस शो को एजाज खान होस्ट कर रहे हैं। 29 अप्रैल से इसकी एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें एजाज को महिला प्रतियोगियों को कैमरा पर इंटिमेट सिचुएशन की एक्टिंग करने को बोलते हुए देखा जा सकता है। लड़कियां असहज दिखाई देती हैं और ये सब करने से मना करती हैं। यह भी बताया जा रहा है कि कंटेस्टेंट्स को अश्लील काम करने और कपड़े उतारने को भी कहा गया। शो की क्लिप और सारी जानकारी सामने आते ही लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।

महिला आयोग ने Ullu App को भेजा नोटिस

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा इस वीडियो पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उल्लू ऐप CEO विभु और शो के होस्ट एजाज खान को नोटिस भेजा है। आयोग का कहना है कि “इस तरह की सामग्री महिलाओं का अपमान करती है। इतना ही नहीं एंटरटेनमेंट के नाम पर यह एक विकृति और हानिकारक होने की मिसाल है। सहमति के मौलिक सिद्धांतों की यहां अवहेलना हो रही है। मनोरंजन के नाम पर यौन उत्पीड़न को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसा कंटेंट महिलाओं के शोषण को सामान्य बनाने का काम करता है। इसकी वजह से मनोरंजन और दुर्व्यवहार के बीच की रेखाएं धुंधली हो जाती है।”

शो के खिलाफ होगी कार्रवाई

महिला आयोग का यह भी कहना है कि अगर यह सब सही है तो शो के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 2023 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत कार्रवाई की जाएगी। जो क्लिप वायरल हुई है और उसमें महिलाओं को जो टास्क करने को कहा जा रहा है, इन सारी बातों की गंभीरता को देखते हुए उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल और एजाज खान को नोटिस जारी कर 9 मई को आयोग के समक्ष उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews