अगले 7 महीने में इन हीरो और विलेन के बीच होगा तगड़ा मुकाबला, दर्शकों का मनोरंजन करेगी ये फिल्में

साल दूसरा 2026 के 7 महीने अभी बाकी है और कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है। चलिए जान लेते हैं कि कौन से हीरो और विलेन एक दूसरे से टक्कर लेते दिखाई देंगे।
Upcoming clash 2026

साल 2026 की शुरुआत फिल्मी दुनिया के लिए काफी दमदार साबित हुई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म धुरंधर के साथ जो धूम मचाई वह अब तक मची हुई है। धुरंधर के बाद वह धुरंधर 2 भी लेकर आए और लोगों का दिल जीत लिया। इसके अलावा कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं।

बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कुछ फिल्मों का क्लैश देखना अभी भी बाकी है। इस साल के 7 महीने बचे हैं और एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज होने वाली है। आज हम आपको फिल्मों के नहीं बल्कि हीरो और विलेन के क्लैश के बारे में बताते हैं जो आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। चलिए देख लेते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में है।

किंग

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान 2023 के बाद अब 24 दिसंबर 2026 को बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। उनकी फिल्म किंग इसी दिन रिलीज हो रही है। फिलहाल वह फिल्म की शूटिंग में लगे हुए हैं। इसमें विलेन के किरदार में अभिषेक बच्चन को देखा जाने वाला है।

रामायण

नामित मल्होत्रा 4000 करोड़ के बजट में रामायण तैयार कर रहे हैं जिसे दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इसका दूसरा हिस्सा 2027 के दिवाली तक आएगा। फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखा जाएगा और यश रावण के रोल में नजर आएंगे।

जन नायकन

थलपति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं लेकिन उनकी आखिरी फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है। पहले यह जनवरी में ही आने वाली थी लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट ना मिलने की वजह से पोस्टपोन कर दी गई। अब एक्टर के सीएम बनने के बाद फिल्म का रिलीज होना कंफर्म माना जा रहा है। इसमें विजय हीरो बने हैं और विलेन के किरदार में बॉबी देओल को देखा जाएगा।

हैवान

प्रियदर्शन को मोहनलाल किस फिल्म का हिंदी रिमेक बनाते हुए देखा जा रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार विलन है और सैफ अली खान को हीरो के किरदार में दिखाया गया है। यह टक्कर काफी तगड़ी मानी जा रही है क्योंकि लंबे वक्त के बाद दोनों को साथ देखा जाएगा।

रेंजर

दिसंबर के महीने में रेंजर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अजय देवगन और संजय दत्त को एक दूसरे का आमना सामना करते देखा जाएगा। फिल्म का काम कंप्लीट हो चुका है आपके और इसकी रिलीज का इंतजार किया जा रहा है।

लाहौर 1947

13 अगस्त 2026 को सनी देओल की यह फिल्म भी रिलीज की जाएगी। इसमें फनी का मुकाबला अभिमन्यु सिंह से देखने को मिलेगा। वह पहले भी कई फिल्मों में विलेन के किरदार में दिखाई दे चुके हैं। इस बार भी टक्कर जबरदस्त होने की बात कही जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews