MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

एंटरटेनमेंट से भरपूर रहेगा 10 से लेकर 16 नवंबर का समय, OTT से लेकर बड़े पर्दे तक रिलीज होगी कई कहानियां

हर हफ्ते दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए बॉक्स ऑफिस पर काफी कुछ पेश किया जाता है। 10 से 16 नवंबर तक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से लेकर बड़े पर्दे तक बहुत कुछ रिलीज किया जाएगा।
Upcoming Release

हर हफ्ते दर्शकों के मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज की जाती है। हर हफ्ते सिनेमा प्रेमियों को नई फिल्मों का इंतजार करते हुए देखा जाता है। हर सप्ताह की तरह इस बार भी फिल्में देखने की शौकीनों को एंटरटेनमेंट का डोज मिलने वाला है।

अगर आप भी फिल्में देखने की शौकीन हैं और यह जानना चाहते हैं कि 10 नवंबर से 16 नवंबर तक सिनेमाघर में आपके लिए क्या आने वाला है तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। चलिए हम आपको बता देते हैं कि कौन सी फिल्में बड़े पर्दे से ओटीटी तक आप देख सकते हैं।

ए मैरी लिटिल एक्स मास (Upcoming Release)

यह हॉलीवुड की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जो 12 नवंबर को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। क्रिसमस सेलिब्रेशन को देखते हुए निदेशक स्टीव कार ने इसे तैयार किया है।

दिल्ली क्राइम 3

एक्ट्रेस शेफाली शाह की वेब सीरीज आपका जबरदस्त मनोरंजन करने वाली है। यह इस सीरीज का तीसरा सीजन है जो आपको थ्रिल से भर कर रख देगा। 13 नवंबर को इसका तीसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर आने वाला है।

अविहितम

यह मलयालम फिल्म है जिसने इस बेल्ट के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। अब इसे हिंदी भाषा में ऑनलाइन रिलीज किया जाने वाला है। यह ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर है जो जियो हॉटस्टार पर 14 नवंबर से देखी जा सकती है।

बिंग ऐडी

हॉलीवुड के लोकप्रिय कॉमेडियन एडी मर्फी की ये बायोपिक 12 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। बुधवार को आप इस शानदार डॉक्यूमेंट्री को देख सकते हैं। इसमें उनकी निजी जिंदगी से जुड़े हुए पहलुओं को विस्तार से दिखाया गया है।

दे दे प्यार दे

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन कि इस सुपरहिट फिल्म का सीक्वल इस हफ्ते रिलीज होने वाला है। 14 नवंबर दिन शुक्रवार को इस दुनिया भर के सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है। गुलशन कुमार और टी-सीरीज के बैनर तले बनी यह फिल्म रोमांस और कॉमेडी से भरपूर होगी। दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
एंटरटेनमेंट से भरपूर रहेगा 10 से लेकर 16 नवंबर का समय, OTT से लेकर बड़े पर्दे तक रिलीज होगी कई कहानियां