51 की उम्र में उर्मिला मातोंडकर ने बिखेरा जलवा, मिनी स्कर्ट पहन दिए किलर पोज

उर्मिला मातोंडकर बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेस में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर का फैंस को हैरान कर दिया है।
Urmila Matondkar

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जितनी भी एक्ट्रेस है उन्हें अपनी फिल्मों और एक्टिंग के अलावा फिटनेस और खूबसूरती की वजह से पहचाना जाता है। यंग जनरेशन की एक्ट्रेस तक तो ठीक है लेकिन 90s की कुछ ऐक्ट्रेस तो ऐसी हैं जिन्होंने आज भी अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना रखा है। फिटनेस और ग्लैमर क्वीन मलाइका अरोड़ा हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। अब उर्मिला मातोंडकर को भी सुर्खियों में बने हुए देखा जा रहा है।

उर्मिला मातोंडकर 50 साल की हो चुकी है लेकिन उनकी फिटनेस को देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता। लंबे समय से वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन किसी न किसी इवेंट में नजर आ जाती हैं। एक्ट्रेस को हमेशा ही अपनी स्टाइल से लोगों का दिल चुराते देखा जाता है। अब हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर करें लोगों को हैरान कर दिया है।

उर्मिला ने शेयर की तस्वीरें (Urmila Matondkar)

उर्मिला ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में यंग और बोल्ड दिखाई दे रही हैं। मिनी स्कर्ट में उन्होंने एकदम किलर पोज दिए हैं। 51 की उम्र में एक्ट्रेस का इतना फिट और यंग लुक देखकर फैंस हैरान हो गए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव है और उन्हें 1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। जब भी उनकी कोई तस्वीर वीडियो सामने आती है, इस पर जमकर रिएक्शन देखने को मिलता है।

फिल्मों से लेकर राजनीति तक का सफर

एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ देखे तो फिल्मी दुनिया के अलावा उन्होंने राजनीति में भी काम किया है। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर उनके बॉलीवुड का सफर शुरू हुआ था। फिल्म ‘कर्म’ में उन्होंने 1977 में बाल कलाकार के रूप में काम किया था। लीड एक्ट्रेस के तौर पर उन्हें पहली बार ‘नरसिम्हा’ में देखा गया। 1995 में उन्हें जैकी श्रॉफ और आमिर खान के साथ ‘रंगीला’ में देखा गया। इस फिल्म ने उन्हें इतना फेमस किया कि हर कोई उन्हें रंगीला गर्ल कहा करता था। पिछले कुछ समय से वो फिल्मों में नजर नहीं आई है लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews