Urvashi Rautela की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

urvashi rautela

Urvashi Rautela Trolled: क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के एक्सीडेंट के चलते फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। वहीं इन सबके बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला पर लोगों का गुस्सा फूटता दिखाई दे रहा है। एक बार फिर से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई जा रही है।

उर्वशी रौतेला ने नए साल के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने हैप्पी न्यू ईयर लिखा है। उनकी इस पोस्ट पर जमकर बवाल मच चुका है और सोशल मीडिया पर उन्हें तरह-तरह की बातें सुनाई जा रही है। इस तस्वीर को शेयर करने से पहले एक्ट्रेस ने इस बात का अंदाजा भी नहीं लगाया होगा कि फोटो को लेकर विवाद खड़ा कर दिया जाएगा।

लोगों ने मारे ताने

उर्वशी रौतेला ने लैवेंडर रंग का कोट, सनग्लासेस और मगरमच्छ डिजाइन की ज्वेलरी पहन तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर तरह-तरह के रिएक्शन आना शुरू हो गए हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने यह तक कह दिया कि शायद उनके कलेजे को ठंडक पड़ गई होगी। एक यूजर ने यह भी कहा कि ऋषभ अस्पताल में भर्ती है और इनका फैशन शो चल रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि एक्ट्रेस ने ऋषभ पंत को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया है। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला था और अब क्रिकेटर के एक्सीडेंट के बाद से उन्हें लगातार खरी-खोटी सुनाई जा रही है। इन सबके बीच जो रिएक्शन सामने आए हैं वो मिलेजुले है। फैंस जहां एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं अधिकतर लोगों ने उन्हें जमकर ताने मारे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews