सोनल चौहान और विष्णु मंचू के साथ दुबई में फंसी नरगिस फाखरी, सोशल मीडिया पर बयां की हालत

अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग की वजह से कई फ्लाइट रद्द कर दी गई है। ऐसे कई सितारे हैं जो फ्लाइट्स कैंसिल होने की वजह से दुबई में फंस गए हैं।
US Iran Conflict

अमेरिका और ईरान के बीच इस समय जमकर लड़ाई छिड़ी हुई है। इस लड़ाई की वजह से मिडिल ईस्ट में तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है। हमले के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत भी हो गई है। इसके बाद मामला और भी गरमाता हुआ दिखाई दे रहा है और लोग सड़कों पर प्रदर्शन पर उतर गए हैं।

दुबई में तनाव काफी ज्यादा बढ़ चुका है और कई फ्लाइट्स रद्द कर दी गई है। आवागमन रद्द होने की वजह से आम लोगों के साथ-साथ कई फिल्मी सितारे भी मुसीबत में फंस गए हैं। विष्णु मंचू पहले से अपने परिवार के साथ दुबई में है सोनल चौहान ने भी वहां से निकलने के लिए मदद मांगी थी और अब नरगिस फाखरी का नाम भी सामने आया है।

दुबई में फंसी नरगिस

रणबीर कपूर के साथ रॉकस्टार में नजर आई हीरोइन नरगिस इस वक्त दुबई में हैं। लगातार बढ़ रहे तनाव की वजह से उनके दिन का चैन और रातों की नींद उड़ गई है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां किया है और बताया है कि उन्हें माहौल को देखकर एंजायटी हो रही है।

US Iran Conflict

उड़ी एक्ट्रेस की नींद

एक पोस्ट में नरगिस ने यह बताया है कि पिछले दो दिन उथल-पुथल से भरे हुए थे। एक्ट्रेस ने लिखा कि चाहे कुछ भी हो चिंता और डर बना रहता है क्योंकि आपको यह नहीं पता कि आगे क्या होने वाला है। सो भी नहीं पाते हैं आपका दिमाग पूरी तरह से हाई अलर्ट पर रहता है। इतनी देर हो गई है और मैं जगी हुई हूं।

सोनल में मांगी थी मदद

नरगिस फखरी के अलावा कई सेलिब्रिटी हैं जो दुबई में फंसे हुए हैं। सुनील चौहान भी दुबई में और उन्होंने पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई है और भारत लौटने का रास्ता नहीं दिख रहा। एक पोस्ट में उन्होंने यह बताया था कि अथॉरिटीज सेफ्टी पर्पस के लिए काम कर रही है और वह सुरक्षित है। इतना ही नहीं उन्होंने दुबई को सबसे सुरक्षित जगह बताया था। वही सोनल के अलावा विष्णु मंचू भी अपने परिवार के साथ दुबई में है उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए वहां के हालात बताए थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews