US-Iran जंग के बीच मुसीबत में फंसे लोगों के मसीहा बने सोनू सूद, फ्री में दी रहने की जगह

मिडिल ईस्ट में फैले तनाव की वजह से कई लोग दुबई में फंसे हुए हैं। अब सोनू सूद इन लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए मदद का ऐलान किया।
US-Iran, US Iran conflict, Sonu Sood, सोनू सूद

जब भी किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत लगती है तब बॉलीवुड की एक सितारे का नाम जरूर सामने आता है। यह सितारा कोई और नहीं बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद है जो हमेशा अपने आसपास मौजूद लोगों की मदद करते हुए दिखाई देते हैं। उन्हें कई बार अपनी दरियादिली की वजह से लोगों से प्रशंसा मिल चुकी है। अब एक बार फिर वह मदद के लिए आगे आए हैं और चर्चा का विषय बन गए हैं।

दरअसल मिडल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से कई लोग ऐसे हैं जो दुबई में फंस चुके हैं। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड के सेलिब्रिटी भी फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से दुबई में हैं। आप सोनू ने इन लोगों की मदद का ऐलान किया है। एक्टर ने फंसे हुए लोगों को न केवल सुरक्षा का आश्वासन दिया है बल्कि उन्हें रहने के लिए ठिकाना भी दिया है। इस बारे में उनका एक ट्वीट भी सामने आया है।

दुबई में फंसे लोगों के मसीहा बने सोनू सूद

उस इसराइल और ईरान के बीच का तनाव मिडल ईस्ट तक अपना असर दिख रहा है। ईरान लगातार हमले कर रहा है। दुनिया भर के कई लोग यहां फंसे हुए हैं और अब सोनू सूद ने एक ट्वीट के जरिए इन लोगों की मदद का ऐलान किया है। एक वीडियो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा युद्ध की वजह से कहीं यात्री दुबई में फंस गए हैं। अगर आपके आपके किसी जानने वाले के पास कोई जगह नहीं है तो हम मुफ्त में सुरक्षित रहने की जगह दे रहे हैं। कोई शर्त नहीं कोई राष्ट्रीयता नहीं बस इंसानियत। अगर आपको मदद चाहिए तो हमें इंस्टाग्राम पर मैसेज कर सकते हैं। प्लीज शेयर करें ताकि जरूरतमंद तक पहुंच सके।
<

हर किसी को मिलेगी मदद

सोनू ने अपने वीडियो में कहा कि जो भी इस संकट के समय में दुबई में फंसा हुआ है। हम आपको यह बताना चाहते हैं कि आपके पास रहने के लिए जगह है। हम आपको सुनिश्चित करेंगे कि मुफ्त में रहने की जगह मिले। जो भी लोग हो चाहे वह हिंदुस्तानी हो या फिर किसी भी राष्ट्रीयता के हूं अगर फंसे हुए हैं तो मुझे इंस्टाग्राम पर DM करिए। जब तक आप आपके देश वापस नहीं लौटते तब तक हम यह पक्का करेंगे कि आपको मुफ्त में रहने की जगह मिले। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सोनू ने किसी की मदद की है। कोरोना काल में भी उन्होंने लोगों की काफी मदद की थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews