टीवी इंडस्ट्री को 2 दिन में दूसरा झटका, साराभाई वर्सेज साराभाई फेम Vaibhavi Upadhyaya का कार एक्सीडेंट में निधन

Vaibhavi Upadhyaya

Vaibhavi Upadhyaya Death: साराभाई वर्सेस साराभाई फेम वैभवी उपाध्याय से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है और बताया जा रहा है कि कार एक्सीडेंट में एक्ट्रेस की मौत हो गई है। वह अपने साथी के साथ हिमाचल प्रदेश गई हुई थी और यहां पर रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गई। 32 साल की एक्ट्रेस टेलीविजन के चर्चित अदाकारा थी। उनके निधन की खबर मिलने के बाद चंडीगढ़ में रहने वाला उनका परिवार शव को मुंबई लेकर पहुंच रहा है, जहां 11 बजे उनका दाह संस्कार किया जाएगा।

जेडी मजेठिया ने कंफर्म की खबर

साराभाई टेक 2 के एक्टर और निर्माता जेडी मजेठिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए वैभवी के निधन की पुष्टि की है और दुख जताया है। उन्होंने लिखा लाइफ बहुत ही अनप्रिडिक्टेबल होती है। एक बहुत ही अच्छी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय, जिन्हें साराभाई वर्सेस साराभाई की जैस्मिन के रूप में पहचाना जाता है, का निधन हो गया है। वह एक सड़क दुर्घटना का शिकार हुई हैं, आज 11 बजे मुंबई में उनके अंतिम दर्शन रखे जाएंगे, RIP वैभवी।

रूपाली गांगुली ने जताया दुख

32 साल की अभिनेत्री का इस तरह से रोड एक्सीडेंट के बाद सब कुछ छोड़ कर चला जाना हैरान कर देने वाला है। सभी इस पर दुख जताते नजर आ रहे हैं। अनुपमा एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने भी दुख जताते हुए एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा बहुत जल्दी चली गई वैभवी इसके बाद उन्होंने एक इंस्टाग्राम रील भी शेयर किया है और कैप्शन में विश्वास नहीं होने की बात लिखी है।

Vaibhavi Upadhyaya निधन से इंडस्ट्री में शोक

वैभवी टेलीविजन इंडस्ट्री की एक्टिव और जानी पहचानी एक्ट्रेस थी। उनके निधन की खबर ने लोगों को परेशान कर दिया है और टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक वह अपने मंगेतर के साथ कार में ट्रेवल कर रही थी, तभी एक शार्प मोड़ आया और गाड़ी आउट ऑफ कंट्रोल हो गई और इस हादसे ने उनकी जान ले ली। टीवी इंडस्ट्री इस समय दुख से गुजर रही है, क्योंकि 2 दिन में यह दूसरे सितारे की मौत है। इससे पहले आदित्य सिंह राजपूत का संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर की बाथरूम से शव मिला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews