Varanasi से महेश बाबू का फर्स्ट लुक रिवील, धांसू टीजर ने उड़ाए फैंस के होश

एस एस राजामौली, महेश बाबू के साथ जल्द ही वाराणसी लेकर आ रहे हैं। फिल्म से एक्टर का जबरदस्त लुक सामने आ गया हुआ। इसका टीजर भी रिलीज कर दिया गया है।
Varanasi

महेश बाबू एक ऐसे सितारे हैं जिनकी गिनती साउथ सिनेमा के दमदार एक्टर्स में होती है। पिछले कुछ समय से उन्होंने बड़ी स्क्रीन से दूरी बनाई हुई है। आखरी बार उन्हें फिल्म गुंटूर में काम करते हुए देखा गया था। पिछले साल की शुरुआत में सिनेमाघर में रिलीज की गई इस फिल्म के बाद अब वह अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

एक्टर को दिग्गज फिल्म मेकर एसएस राजमौली की तेलुगू फिल्म वाराणसी में काम करते हुए देखा जाने वाला है। लंबे समय से यह प्रोजेक्ट चर्चा में बना हुआ था लेकिन इसका टाइटल सामने नहीं आया था। अब एक्टर के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ टाइटल से पर्दा उठा दिया गया है। जो पोस्टर सामने आया है उसमें वो गजब के नजर आ रहे हैं।

महेश बाबू का फर्स्ट लुक रिवील

15 नवंबर को महेश बाबू और एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी का अनाउंसमेंट दे काफी शानदार रहा। शनिवार को हैदराबाद में इस फिल्म का टीजर टाइटल और पोस्टर लॉन्च किया गया। इस लॉन्चिंग के लिए एक खास इवेंट आयोजित किया गया था। यहां फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और मार्क्स मौजूद रहे।

View this post on Instagram

A post shared by SS Rajamouli (@ssrajamouli)

जो लुक सामने आया है, उसमें महेश बाबू हाथों में त्रिशूल के नदी पर सवार दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में आपको बना रहा है शहर की झलक देखने को मिलेगी। फिल्म का जो टीजर सामने आया है उसमें रामायण के कुछ अंश भी दिखाई दे रहे हैं। इस लुक से महेश ने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। बाहुबली डायरेक्टर के डायरेक्शन में बन रही वाराणसी का पोस्टर और टीजर दोनों ही शानदार है।

जमकर हुई तारीफ

लुक और टीजर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जमकर प्रशंसा हो रही है। लोगों को उम्मीद है कि राजामौली की बाकी फिल्मों की तरह महेश बाबू की यह फिल्म भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। स्पेलिंग में आपको एक्टर के साथ ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

कब देख सकते हैं फिल्म

फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद अब हर जगह इस बात की चर्चा है कि आखिरकार इससे कब रिलीज किया जाएगा। एक्टर का जो लुक देखने को मिल रहा है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाहुबली और आर आर आर की तरह कमाई के मामले में अव्वल रहने वाली है। फिलहाल रिलीज डेट टू रिवील नहीं की गई है लेकिन यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह 2027 की शुरुआत में सिनेमाघर में दस्तक दे सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews