दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को जन्मदिन पर मिला बेशुमार प्यार, ही-मैन ने इस अंदाज में जताया आभार

Dharmendra Deol

Dharmendra Video: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र ने बीते दिन अपना 88वां जन्मदिन मनाया है। उनके बर्थडे के मौके पर पत्नी हेमा मालिनी समेत बेटे सनी देओल, बॉबी देओल और इंडस्ट्री के कई सितारों ने बधाइयां दी थी। फैंस ने भी अपने चहेते सितारे को जन्मदिन की बधाइयां देने के साथ उपहार भी भेजे थे। अब एक्टर ने चाहने वालों से मिले इस प्यार के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है।

सामने आया धर्मेंद्र का वीडियो

धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने फैंस के प्रति अपना प्यार और आभार जताया है। वीडियो में वह अपने सिर पर गुलाबी रंग का साफा पहना और हाथों में गुलदस्ता लिए हुए काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में एक्टर बोल रहे हैं कि “हर जगह से बहुत ही प्यारे-प्यारे तोहफे आए हैं। यह साफा भी आया है, जिसे मैंने पहन कर देखा है, इन सब में बहुत ही प्यार है। अच्छा लगता है आप सब लोगों का प्यार और दुआएं देखकर। आप सभी खुश रहो, जीते रहो, जितना आप लोग प्यार दे रहे हो उतना प्यार मैं भी आप लोगों को देता हूं, लव यू।” इस शानदार वीडियो से एक्टर ने अपना प्यार जताया है।

वीडियो पर आए रिएक्शन

धर्मेंद्र ने जब से अपना यह वीडियो शेयर किया है तब से इस पर जमकर रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इस वीडियो पर ईशा देओल से लेकर जैकी श्रॉफ जैसे सितारों ने भी रिएक्शन दिया है। जैकी ने कमेंट करते हुए लिखा रिस्पेक्ट लव। वही ईशा देओल ने इमोजी के जरिए अपना प्यार जताया है। इसके अलावा यहां पर ढेर सारे कमेंट देखने को मिल रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews