75 की उम्र में दिग्गज एक्ट्रेस Mumtaz ने किया इंस्टाग्राम डेब्यू, खूबसूरती के कायल हुए फैंस

Mumtaz

Mumtaz Instagram Debut: अपनी कातिलाना अदाओं, प्यारी सी मुस्कान और खूबसूरती से लाखों दिलों को धड़काने वाली मुमताज ने हाल ही में इंस्टाग्राम डेब्यू किया है। 60 और 70 का दशक वह समय था जब उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और अपनी एक्टिंग से सभी को दीवाना बना दिया।

काफी सालों से मुमताज कैमरा और मीडिया की नजरों से दूर थी लेकिन एक बार फिर उन्होंने अपने फैंस से जुड़ने का तरीका खोज लिया है। 75 साल की उम्र में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से कनेक्शन बनाने का रास्ता निकाला है। सोशल मीडिया पर उन्होंने कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर की है जिन्हें देखने के बाद फैंस हैरान रह गए हैं।

75 की उम्र में Mumtaz ने किया Instagram Debut

मुमताज अब 75 साल की हो चुकी हैं और इंस्टाग्राम पर कदम रखने के बाद उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से फैंस को रूबरू करवाया है। अपने जमाने की यह खूबसूरत हसीना जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रही है जिसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। वीडियो में उन्हें पैरों की एक्सरसाइज करते हुए देखा जा रहा है और उनकी चेहरे की खूबसूरती आज भी किसी का भी दिल जीत सकती है।

मुमताज के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ज्यादा फॉलोअर्स तो नहीं है और वह खुद भी सिर्फ 4 ही लोगों को फॉलो कर रही हैं लेकिन निश्चित ही उनके फैंस उन्हें ढूंढते हुए यहां तक पहुंच जाएंगे। एक्ट्रेस ने इंडियन आइडल के दौरान का अपना एक दिल छू लेने वाला वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उनका डांस किसी को भी हैरान कर सकता है।

आज भी दिलकश हैं मुमताज

दशकों तक हिंदी सिनेमा के दर्शकों के दिल पर राज करने वाली एक्ट्रेस आज भी नए जमाने की अदाकाराओं को अपनी खूबसूरती से मात दे सकती हैं। सिर्फ 11 साल की उम्र में उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद वह सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गई।

साठ के दशक में आई फिल्म स्त्री से उन्होंने एक युवा अभिनेत्री के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। उन्हें सेहरागहरा दाग, मेरे सनम, खानदान, काजल जैसी कई फिल्मों में काम करते हुए देखा गया है। आखरी बार उन्हें साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म में देखा गया था, जिसमें उन्होंने खुद का ही किरदार निभाया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews