खुशखबरी देने वाले हैं Vicky Kaushal और Katrina Kaif? सिद्धिविनायक के चरणों में टेका मत्था

Katrina Kaif

Vicky-Katrina: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) इंडस्ट्री के फेमस कपल में से एक हैं। दोनों हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में इस कपल ने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी को एंजॉय किया है और इन्हें आजकल एक दूसरे के साथ काफी वक्त बिताते हुए देखा जा रहा है। दोनों ही अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर एक दूसरे के साथ एंजॉय करते हुए दिखाई देते हैं। न्यू ईयर का सेलिब्रेशन इस कपल ने राजस्थान के रणथंभौर में किया था और अब मुंबई में नए साल की शुरुआत इन्होंने सिद्धिविनायक के चरणों से की है।

कटरीना कैफ और विक्की कौशल सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। यहां पर दोनों के साथ विक्की कौशल की मां वीणा कौशल भी नजर आई। तस्वीरें सामने आने के बाद अब इन पर चर्चाओं का दौर भी शुरू हो चुका है।

Vicky Kaushal

कपल की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें यह दोनों बिल्कुल साधारण अवतार में नजर आ रहे हैं और लाइन में खड़े होकर बप्पा के दर्शन कर रहे हैं। इनके पीछे ढेर सारे भक्त लाइन में अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। इस जोड़ी की सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने की तस्वीरें फैंस को बहुत पसंद आ रही है और लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस को विक्की ने मन से हिंदुस्तानी बना दिया है।

यूजर्स का इन तस्वीरों को पसंद करना तो ठीक था लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इनका अलग मतलब निकालना शुरू कर दिया है। तस्वीरों पर रिएक्शन देते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि कटरीना अपनी सासू मां के साथ गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए पहुंची हैं कहीं कोई खुशखबरी तो नहीं है। इसके अलावा और भी कई तरह के रिएक्शन इस तस्वीर पर सामने आ रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews