Hindi News

विक्की कौशल ने पत्नी कैटरीना के साथ रहने के लिए जुहू अपार्टमेंट की लीज 3 साल के लिए बढ़ाई, जानिए अब कितना देंगे मंथली किराया

Written by:Ronak Namdev
Published:
एक्टर विक्की कौशल ने अपने अपार्टमेंट की लीज को अब करीब 3 साल के लिए और आगे बढ़ा दिया है। बता दें कि इस अपार्टमेंट में पत्नी कैटरीना कैफ के साथ रहने के लिए विक्की कौशल हर महीने लाखों रुपये किराया देने जा रहे हैं।
विक्की कौशल ने पत्नी कैटरीना के साथ रहने के लिए जुहू अपार्टमेंट की लीज 3 साल के लिए बढ़ाई, जानिए अब कितना देंगे मंथली किराया

बॉलीवुड के दमदार एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने जुहू स्थित अपने शानदार अपार्टमेंट की लीज को तीन साल के लिए बढ़ा दिया है। इस घर में वह अपनी पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ रहते हैं। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि इस फैसले के बाद विक्की को हर महीने लाखों रुपये का भारी भरकम किराया चुकाना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले तीन सालों तक वह इस घर में रहकर मोटी रकम खर्च करने वाले हैं।

विक्की कौशल कितना किराया देंगे?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की कौशल आने वाले दो साल तक हर महीने करीब 17.01 लाख रुपये किराया देंगे। वहीं, तीसरे साल में उनका किराया थोड़ा बढ़ जाएगा और यह 17.86 लाख रुपये प्रतिमाह हो जाएगा। अगर कुल रकम की बात करें तो अगले तीन सालों में विक्की लगभग 6.2 करोड़ रुपये सिर्फ किराए पर खर्च करेंगे। जानकारी के अनुसार, उनका यह घर लगभग 258.48 वर्ग मीटर में फैला है और आलीशान सुविधाओं से लैस है।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का आलीशान है घर

बता दें ,कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का यह जुहू वाला घर न केवल लोकेशन के हिसाब से प्रीमियम है बल्कि इसके इंटीरियर्स भी बेहद शानदार हैं। इस घर से समुद्र का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। अपार्टमेंट में मॉडर्न डिजाइन के साथ प्राइवेट सिक्योरिटी, जिम और स्विमिंग पूल जैसी हाई-एंड सुविधाएं भी मौजूद हैं। कहा जाता है कि इस इलाके में कई और बड़े सितारे भी रहते हैं।

फिल्म ‘छावा’ ने बटोरी सुर्खियां

जानकारी दे दें की विक्की कौशल को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘छावा’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की दमदार भूमिका निभाई थी। फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने अच्छी कमाई की। विक्की के साथ रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी अहम किरदारों में नजर आए। ‘छावा’ का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ronak Namdev
लेखक के बारे में
मैं रौनक नामदेव, एक लेखक जो अपनी कलम से विचारों को साकार करता है। मुझे लगता है कि शब्दों में वो जादू है जो समाज को बदल सकता है, और यही मेरा मकसद है - सही बात को सही ढंग से लोगों तक पहुँचाना। मैंने अपनी शिक्षा DCA, BCA और MCA मे पुर्ण की है, तो तकनीक मेरा आधार है और लेखन मेरा जुनून हैं । मेरे लिए हर कहानी, हर विचार एक मौका है दुनिया को कुछ नया देने का । View all posts by Ronak Namdev
Follow Us :GoogleNews