Vicky Kaushal Fan: विक्की को देख दीवानी हुई लड़की, बातें सुन एक्टर ने दिया कमाल का रिएक्शन

Vicky Kaushal Fan

Vicky Kaushal Fan Video: विक्की कौशल बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कलाकार हैं और हमेशा ही अपने अलग अंदाज के चलते फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं। इस समय वह सारा अली खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म जरा हटके, जरा बचके को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दोनों कलाकारों ने मुंबई में धमाकेदार अंदाज में फिल्म का प्रमोशन शुरू किया था और ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रिक्शा में बैठकर जुहू बीच पर पहुंचे थे।

हालांकि, ट्रेलर सामने आने के बाद सारा अली खान को फिलहाल कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने डेब्यू के चलते बिजी देखा जा रहा है। लेकिन विक्की कौशल ने प्रमोशन जारी रखा हुआ है और सारा भार अपने कंधों पर लेकर चल रहे हैं। बीती रात को मुंबई के एक मॉल में पहुंचे जहां उन्हें फैंस से बातचीत करते हुए देखा गया। इस दौरान उनकी मुलाकात एक ऐसी फैन से हुई जिसकी बातों ने सभी को हैरान कर दिया।

यहां देखें Vicky Kaushal Fan Video

प्रमोशनल इवेंट के दौरान विकी कौशल अकेले थे और अपने फैंस के साथ मंच पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी उनकी एक महिला फैन वहां पहुंची और उनके लिए प्यार का इजहार करना शुरू कर दिया। लड़की ने कुछ ऐसी बातें कही कि एक्टर भी शर्म से लाल हो गए।

स्टेज पर पहुंचते ही लड़की ने सबसे पहले कहा कि कटरीना इनकी जान है, लेकिन मेरी जान विकी कौशल है। इस जन्म में तो यह कैट के हो गए हैं लेकिन अगले सारे जन्म में यह सिर्फ मेरे होंगे। लड़की ने एक्टर को आई लव यू भी कहा और उन्हें गले लगा कर रोने लगी। यह देखकर विक्की ने उनके सामने सिर झुकाते हुए हाथ जोड़े और सम्मान दिया।

ऐसी है जरा हटके जरा बचके

सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म की बात करें तो यह एक फैमिली ड्रामा मूवी है, जिसे लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में तैयार किया गया है। जियो स्टूडियो और मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई यह फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। हाल ही में इसका गाना फिर और क्या चाहिए सामने आया है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और यह चार्टबस्टर की लिस्ट में शामिल हो चुका है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews