Vicky kaushal Look: फिल्म रिलीज होने के बाद नए अवतार में नजर आए विक्की, फिदा हुए फैंस

Vicky kaushal Look

Vicky Kaushal Look Viral: बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर विक्की कौशल अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सारा अली खान के साथ उनकी ये फिल्म 2 जून को सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है और फैंस इसे पसंद कर रहे हैं। अब फिल्म के रिलीज होते ही रातों रात एक्टर ने अपना लुक बदल लिया है और नए लुक में वो काफी डैशिंग नजर आ रहे हैं।

यहां देखें Vicky kaushal Look

2 जून को जैसे ही एक्टर की फिल्म सिनेमा घरों में रिलीज हुई उसके बाद उन्होंने अपना लुक बदल लिया। जिसमें वो काफी अच्छे नजर आ रहे हैं और हर कोई उनकी तारीफ करता हुआ दिखाई दे रहा है। फिल्म की बात करें तो इसे मिलेजुले रिव्यू मिल रहे हैं और इसी बीच विक्की के लुक ने सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया है।

बदला हेयरस्टाइल

विक्की ने अपने लुक में ऐसा कोई खास बदलाव नहीं किया है, लेकिन सिर्फ एक नया हेयरकट ले लेने से वो बिल्कुल चेंज नजर आ रहे हैं और अट्रैक्टिव लग रहे हैं। उन्हें बांद्रा में स्थित हकीम अलीम के सालों से बाहर निकलते हुए देखा गया, जिससे साफ था कि उन्होंने हेयरकट करवाया है। यहां उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिए।

फैंस हुए दीवाने

विक्की जैसे ही अपने नए लुक के साथ सैलून से बाहर निकले मीडिया वहां पर पहले से ही उनका इंतजार कर रही थी। इसके अलावा कुछ फैंस भी जानकारी मिलने पर वहां पहुंच गए थे और नए अवतार में अपने चेहरे से सितारे को देखकर सभी खुश नजर आए। वहीं जब सोशल मीडिया पर एक्टर की तस्वीर वायरल हुई तो फैंस खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पाए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews