शिल्पा शेट्टी के नए Vanity वैन की वीडियो हो रही है वायरल, इन्साइड को देख हैरान हुए लोग, कह डाली ये बात

शिल्पा शेट्टी के नए Vanity वैन की वीडियो हो रही है वायरल, इन्साइड को देख हैरान हुए लोग, कह डाली ये बात

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के नए वैनिटी वैन की वीडियो जमकर वायरल हो रही है। बॉलीवुड स्टार्स की हर चीज खास होती है और लोग उनके चीजों के बारे में जानने के लिए उत्सुक होते हैं। आप यह सोच रहे होंगे की आखिरी शिल्पा शेट्टी के वैनिटी में ऐसा खास क्या है, जो लोग उसके पीछे इतने दीवाने हो रहे हैं। आपके इस सवाल का जवाब यहाँ मिल सकता है।

यह भी पढ़े… Shehzada: कार्तिक आर्यन की फिल्म “शहजादा” हुई पोस्टपोन, अब नवंबर में नहीं अगले साल इस दिन होगी फिल्म रिलीज

शिल्पा शेट्टी उन बॉलीवुड स्टार्स में से एक जो अक्सर अपनी फिटनेस और स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहती है। लेकिन इस बार उनकी चर्चा का विषय उनका फिटनेस नहीं बल्कि उनकी नई आलीशान वैनिटी है, जो दिखने में किसी 5 स्टार होटल के कमरे से कम नहीं है। इसके अंदर की एक झलक देख फैंस हैरान हो रहे हैं। अभिनेत्री की यह वैनिटी किसी चलते-फिरते घर से कम नहीं है।

यह भी पढ़े… Name Astrology : इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां हमेशा पार्टनर पर रहती है हावी, कहीं आप भी तो…

फिलहाल सोशल मीडिया पर वैनिटी का इन्साइड व्यू खूब वायरल हो रहा है। यह वैनिटी लगभग सारी सुविधाओं से भरी है। इसमें मीटिंग रूम, किचन रूम, प्राइवेट चैम्बर और 2-2 वॉशरूम के लग्जुरियस काउच, शेल्फ सबकुछ मौजूद है। आमतौर पर एक इंसान को जिन चीजों की जरूरत होती है वो सब इसमें उपलब्ध है। कुछ माध्यम वर्ग लोगों के घरों में भी इतनी सुविधा नहीं होती, जितनी शिल्पा शेट्टी की इस नई वैनिटी वैन में है।

हालांकि इस वायरल वीडियो को देखकर कुछ लोग हैरान, कुछ खुश और किसी ने तारीफ भी की है। वहीं कुछ लोगों ने राज कुन्द्रा के बारे में भी कमेन्ट किए। एक यूजर ने कहा, “ब्लू फिल्म का कमाल है।” बता दें की कुछ महीने पहले ही शिल्पा शेट्टी के पति राज कुन्द्रा का नाम पॉर्नग्राफीफी से जोड़ा गया था। जिसपर कुछ यूजर्स ने निशाना साधा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews