विदिशा पुलिस की अपराधों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई और अपराधियों की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में अब मेगा नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया।
इस मेगा नाइट कॉम्बिंग ऑपरेशन के तहत 355 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। ये अभियान कैलाश मकवाना के निर्देशन में रुचिवर्धन मिश्र और राजेश सिंह चंदेल ने चलाया।
विदिशा पुलिस का ऑपरेशन मेगा नाइट कॉम्बिंग
अपने इस मेगा नाइट ऑपरेशन के तहत विदिशा पुलिस के पांच एसडीओपी और 23 थाना प्रभारी मैदान में उतरे। पूरी टीम ने 697 से ज्यादा जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया। रात में 237 वारंटों का निष्पादन किया गया। इनमें से 138 जमानती, 78 गिरफ्तारी और 21 स्थायी वारंट शामिल है।
#विदिशा_पुलिस का मेगा नाइट #कॉम्बिंग_ऑपरेशन 🚔 355+ पुलिसकर्मियों ने 697 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। एक रात में 237 वारंटों का निष्पादन, 225 बदमाशों के ठिकानों पर रेड, 129 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी एवं 65 होटल-ढाबों की चेकिंग की गई। #MPPolice #VidishaPolice
#NightCombingOperation pic.twitter.com/IlCIZoqLY2— @SP_VIDISHA_MP (@sp_vidisha) August 28, 2026
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई
इस दौरान पुलिस द्वारा होटल और ढाबों की जांच की गई। इसमें 61.74 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इस दौरान 16 प्रकरण दर्ज करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया। इस की अनुमानित कीमत 33,480 बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने 225 बदमाशों के ठिकानों पर भी रेड डाली। सट्टे के मामले में भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि ये चेकिंग अभियान जारी रहेगा ताकि अपराधों पर लगाम लगाई जा सके।






