विद्या बालन दिखेंगी एक नए murder -mystery फिल्म में , जाने किसके साथ करेंगी काम ?

विद्या बालन दिखेंगी एक नए murder -mystery फिल्म में , जाने किसके साथ करेंगी काम ?

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। विद्या बालन बॉलीवुड के वर्सेटाइल अभिनेत्रियों में से एक है।  द डर्टी पिक्चर,  कहानी , शेरनी , शकुंतला जैसे प्रसिद्ध फिल्मों में पहले भी नजर आ चुकी हैं। बोल्डनेस और बेहतरीन एक्टिंग स्किल्स के लिए वो हमेशा चर्चा  में रहती है। सूत्रों की माने तो विद्या बालन विक्रम मल्होत्रा प्रोडक्शन के अंदर बनी एक मर्डर -मिस्ट्री फिल्म में नजर आ सकती हैं।  बता दे की शेरनी फिल्म विक्रम मल्होत्रा पप्रोडक्शन के अंदर ही बनाई गई थी, जिसमें विद्या बालन ने काम किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)

यह भी पढ़े … मौनी रॉय के खूबसूरत ट्रेडिशनल looks , जिन्हें महिलायें कर सकती हैं फॉलो

खबरों की माने तो इस फिल्म में नीतू कपूर भी विद्या बालन के साथ नजर आएंगी । फिलहाल अब तक इस मूवी का टाइटल डिसाइड नहीं किया गया है।  इसका निर्देशन अनूप मेनॉन  करेंगे। फिल्म की कहानी भारतीय समाज में घटित एक सब्जेक्ट पर आधारित होगी और इसका सेट लंदन में बनाया जाएगा । सूत्रों की माने तो तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। पिछले साल ही इसकी शूटिंग शुरू होने वाली थी , लेकिन कोरोना के दूसरे लहर के कारण शूटिंग को स्थगित कर दिया गया था। संभावनाएं हैं कि तीसरी लहर खत्म होते ही लंदन में अप्रैल या मई महीने में इसकी शूटिंग शुरू की जाए।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews