विद्युत जामवाल की फिल्म “खुदा हाफिज 2” का ट्रेलर आउट, बड़े पर्दे पर फिल्म इस दिन होगी रिलीज

विद्युत जामवाल की फिल्म “खुदा हाफिज 2” का ट्रेलर आउट, बड़े पर्दे पर फिल्म इस दिन होगी रिलीज

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की फिल्म खुदा हाफिज 2 (Khuda Haafiz 2) का ट्रेलर जारी हो चुका है। यह फिल्म खुदा हाफिज की सीक्वल है, जिसमें विद्युत जामवाल एक्शन करते नजर आएंगे। इस फिल्म में विद्युत जामवाल और शिवल्की ओबेरॉय ने मुख्य भूमिका निभाई है। फारुख कबीर द्वारा निर्देशित फिल्म 8 जुलाई 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़े… Xiaomi 12S Pro पर कंपनी कर रही है काम, स्मार्टफोन के खासियत से हट चुका है पर्दा, जाने यहाँ

फिल्म का पिछला भाग हॉटस्टार पर रिलीज हुआ था, लेकिन पार्ट 2 थिएटर में रिलीज होने वाला है। खुदा हाफिज ओटीटी पर काफी हिट हुई थी और अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसका दूसरा भाग भी ब्लॉकबस्टर होगा। यह फिल्म एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्यार, भावना और रोमांच से भरी है। कमेंट से दर्शकों की उत्सुकता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत एक डायलॉग से होती है “जब किसी आदमी को इतना मजबूर कर दिया जाए न की ना कि उसे अंजाम की परवाह ना रहे, ऐसे ही लोग आगे चलकर बाहुबली बनते हैं।” इसके बाद समीर (विद्युत जामवाल) डॉक्टर से बात करने के बच्चे को गोद लेने की बात करते है, जिसका नाम नंदनी होता है। नंदनी के साथ नरगिस और समीर दोनों काफी खुश रहते हैं, लेकिन अचानक ही नंदनी का किडनैप हो जाता है। इस फिल्म में एक पिता के संघर्ष को दिखाया गया है, जो किसी भी हालत में अपनी बच्ची को ढूंढना चाहता है। इसमें काफी ट्विस्ट और टर्न है जिसका पता दर्शकों को फिल्म देखने के बाद चलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews