रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हुआ विजय देवरकोंडा का घर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शादी का इन्विटेशन

विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खबरें एक बार फिर से चर्चा में हैं। एक्टर का घर रंग बिरंगी लाइट से सज चुका है और एक इनविटेशन कार्ड भी वायरल हो रहा है।
Vijay Deverakonda

साउथ इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। वैसे तो इन दोनों सितारों ने कभी भी खुलकर अपना रिश्ता किसी के सामने नहीं रखा है लेकिन फैंस इन्हें हमेशा साथ देखना चाहते हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी सगाई और शादी की चर्चा हो रही है।

दोनों सितारों की शादी की बातों के बीच सबसे मजेदार बात यह है कि विजय देवरकोंडा का आलीशान घर दुल्हन की तरह सजा नजर आ रहा है। हर तरफ लाइट दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं दोनों का वेडिंग इन्विटेशन कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

रोशनी से नहाया विजय का घर

विजय देवराकोंडा का हैदराबाद स्थित जुबली हिल्स वाला घर रोशनी से जगमग कर रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है इसमें घर की झलक देखी जा सकती है। यह बताया जा रहा है कि दोनों 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इनकी शादी उदयपुर में होने की चर्चा है।

उदयपुर में करेंगे शादी

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा था उदयपुर के एक भव्य पैलेस में कपल की शादी होने वाली है। इस बारे में विजय या फिर रश्मिका ने अब तक कुछ भी नहीं कहा है। दोनों के परिवार की तरफ से भी इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है।

वायरल हुआ वेडिंग इन्विटेशन

कपल की शादी की अफवाह को बढ़ाते हुए एक वेडिंग इन्विटेशन कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस इनविटेशन बॉक्स में कार्ड के साथ कुछ गिफ्ट आइटम दिखाई दे रहे हैं। इसमें बताया गया है कि दोनों 26 फरवरी को शादी कर रहे हैं और 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा।

Vijay Deverakonda

विजय ने किया इनवाइट

यह वेडिंग इन्विटेशन विजय देवरकोंडा की तरफ से हैं जिसमें लिखा गया है कि “खास खबर देने के लिए मैं आप सभी को आमंत्रित करने के लिए लिख रहा हूं। परिवारों के प्यार और आशीर्वाद के साथ मैं और रश्मिका, 26 फरवरी को शादी करने जा रहे हैं।

Vijay deverakonda

आगे लिखा है कि हम एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं और हमारे एक होने का जश्न मनाते हुए यादें बनाते हुए उन लोगों का साथ होना बहुत मायने रखता है जो हमारी जर्नी का हिस्सा रहे हैं। आपके पास इतनी और आशीर्वाद से यह मौका हमारे लिए और भी खास हो जाएगा। हम आपको हमारे विवाह समारोह में शामिल होने और आशीर्वाद देने के लिए आमंत्रित करते हैं।

जाहिर की एक्साइटमेंट

इस मैसेज के आखिर में लिखा है कि हम साथ मिलकर जश्न बनाने के लिए बहुत उत्सुक है, हार्दिक शुभकामनाएं। हालांकि यह कंफर्म नहीं हो पाया है कि यह कपल की शादी का कार्ड है या फिर कोई फेक कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by BollyGup (@bollygupsip)

कई फिल्मों में आए नजर

विजय और रश्मिका को एक साथ कई फिल्मों में काम करते हुए देखा जा चुका है। ये डियर कॉमरेड और गीता गोविंदम जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। पर्दे पर नजर आने वाली इस रोमांटिक जोड़ी के रोमांस की चर्चा पर्दे के पीछे हमेशा से रही है। कभी इन दोनों के विदेश जाने की खबर सामने आई तो कभी कोई ऐसी तस्वीर वायरल हुई जब यह दोनों एक ही जगह पर थे। हालांकि, तमाम खबरों के बावजूद इन्होंने कभी भी कोई रिएक्शन नहीं दिया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews