Liger Trailer: विजय देवरकोंडा की फिल्म “लाइगर” का दमदार ट्रेलर आउट, जबरदस्त एक्शन ने मचाई धूम

Liger Trailer: विजय देवरकोंडा की फिल्म “लाइगर” का दमदार ट्रेलर आउट, जबरदस्त एक्शन ने मचाई धूम

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। विजय देवरकोंडा की फिल्म “लाइगर (Liger Trailer)” का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के साथ विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है, इसका पता कमेन्ट से लगाया जा सकता है। करण जौहर ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ फिल्म का ट्रेलर आज शेयर कर दिया है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे नजर आएंगी, यह उनका साउथ में डेब्यू होगा।

यह भी पढ़े… IMD Alert : यूपी, उत्तराखंड, बिहार सहित कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

फिल्म के ट्रेलर का इंतजार दर्शकों को काफी लंबे समय थे। फिल्म की घोषणा 2019 में हो गई है और आज 21 जुलाई 2022 को इसका ट्रेलर सामने आ चुका है। ट्रेलर से यह अंदाजा लगाया जा सकता है की यह फिल्म एक्शन और इमोशन से भरी होगी। रिलीज होते ही विजय देवरकोंडा का जादू चल गया और लोग उनके दमदार लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं। अब त ट्रेलर पर 20 लाख से अधिक व्यू जा चुके है और 306 लाइक मिल चुके हैं।

यह भी पढ़े… दुनिया में कौन से देश हैं रहने के लिए सबसे बेहतर, देखिये कहां है क्या खासियत

ट्रेलर में विजय देवरकोंडा का जबरदस्त एक्शन देखा जा सकता है। वो किकबॉक्सिंग करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में अनन्या और विजय के रोमांस की झलक भी दिखाई गई है। ट्रेलर में विजय का किरदार हकलाता हुआ नजर आया है, इस बात ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। फिल्म के डायरेक्टर पूरी जगन्नाथ हैं और रम्या कृष्णन ने विजय की माँ का किरदार निभाया है। फिल्म 25 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews