Hindi News

‘Don 3’ में विलेन का किरदार निभाएगा ये कलाकार! रणवीर सिंह के साथ होगी जबरदस्त टक्कर

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
'डॉन' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आने वाले हैं और अब विलेन का नाम भी सामने आ चुका है। एक्टर का नाम सामने आते ही फैंस हैरान हो गए हैं।
‘Don 3’ में विलेन का किरदार निभाएगा ये कलाकार! रणवीर सिंह के साथ होगी जबरदस्त टक्कर

‘डॉन’ बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी है, जिसके दो हिस्से लोगों को बहुत पसंद आए हैं और उन्होंने इस पर जमकर प्यार लुटाया है। लंबे समय से ‘डॉन 3’ को लेकर चर्चा हो रही है। फरहान अख्तर की फिल्म में पिछली बार की तरह इस बार भी शाहरुख खान के लीड रोल में होने का अंदाजा लगाया जा रहा था लेकिन फिर उनकी जगह रणवीर सिंह का नाम अनाउंस कर दिया गया। जब शाहरुख को रिप्लेस किया गया तो फैंस ने इस पर मिलीजुली प्रक्रिया दी थी लेकिन आखिरकार ये तय हो गया था कि अब रणवीर ही फिल्म में नजर आएंगे।

इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आई है, जिसने दर्शकों के एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। यह अपडेट फिल्म में विलेन के किरदार से जुड़ा हुआ है। हाल ही में यह जानकारी सामने आई है कि विलेन का रोल कौन सा एक्टर निभाने वाला है।

कौन है Don 3 का विलेन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘डॉन 3’ में एक्टर विक्रांत मैसी को विलेन के किरदार में देखा जाने वाला है। एक्टर के जैसे ही इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाने की जानकारी सामने आई है इस पर मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। बता दें कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक्टिंग से कुछ समय के लिए रिटायरमेंट लेने का अनाउंसमेंट किया था। वहीं अब जब यह सामने आया है कि वह इस मोस्ट अवेटेड मूवी का हिस्सा बन रहे हैं तो लोग हैरान हो गए हैं। फैंस इस बात के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि उन्हें रणवीर और विक्रांत की टक्कर देखने को मिलेगी।

फैंस ने दिए जबरदस्त रिएक्शन

विक्रांत के नेगेटिव रोल निभाने की बात पर लोग जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ;रिटायरमेंट का क्या हुआ।’ दूसरे का कहना था ‘फिल्म का लेवल कहां चला गया।’ इसके अलावा कई सारे कमेंट और रिएक्शन इस फिल्म को लेकर देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकारों को देखा गया था। फिल्म की कहानी और कलाकार दोनों ही दर्शकों को बहुत पसंद आए थे। अब बदले हुए कलाकार और नई कहानी लोगों को हजम होती है या नहीं यह तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews