Viral Video: आखिर किस खुशी में डायट भी भूल गए आमिर खान, गोलगप्पे का मजा उठाते आए नजर, जाने

Viral Video: आखिर किस खुशी में डायट भी भूल गए आमिर खान, गोलगप्पे का मजा उठाते आए नजर, जाने

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्डा (Lal Singh Chaddha) को लेकर आमिर खान (Aamir Khan) सुर्खियों में हैं। तो इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो मीडिया के साथ गोलगप्पा खाते नजर आए। आमिर खान जाने-माने हस्तियों में से एक हैं, जो हमेशा चर्चा में रहते है। बता दें की लाल सिंह चड्डा 29 मई 2022 को बड़े परदे पर आने वाला है।

यह भी पढ़े… MP News: पूर्व मंत्री के कथित जिन्ना प्रेम पर बीजेपी नेताओं का पलटवार, पाकिस्तान से चुनाव लड़ने की दी सलाह

वायरल वीडियो में आमिर खान गोलगप्पे का मजा लेते नजर आए, जिसपर फैंस प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। यह वीडियो बीते दिन का है, जब फिल्म का ट्रेलर मीडियाकर्मियों को दिखाया गया। इस दौरान आमिर ने मीडियाकर्मियों से खास बातचित भी की। इस वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी किसी ने कहा की फोटो वीडियो के चक्कर में आमिर खान की पनि पूरी टूट जाएगी, तो किसी ने इसे प्रमोशन का तरीका बताया।

यह भी पढ़े… रणदीप हुड्डा ने अलग तरीके से दी वीर सावरकर को श्रद्धांजलि, साझा किया फिल्म का फर्स्ट लुक, देखें वीडियो

इस दौरान जब आमिर खान ने मेडियकर्मियों को ट्रेलर दिखाया तो वह भावुक भी हो गए और उनके आँखों से आँसू भी बहने लगे। वह इस फिल्म के लिए काफी उत्सुक है, कह सकते हैं की फिल्म की खुशी में वो डाइट भूल कर गोलगप्पे का मजा लेते नजर आए।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews