Virat Anushka Video: पैपराजी ने अनुष्का को कहा सर, विराट कोहली ने की जमकर खिंचाई

Virat Anushka Video

Virat Anushka Video Viral: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बी टाउन के सबसे हॉट और चर्चित कपल में शुमार हैं। जहां भी यह जाते हैं कैमरा इन्हें ढूंढ ही लेता है और पैपराजी की भीड़ उन्हें घेर लेती है। हाल ही में कपल डिनर के लिए साथ निकला था और दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही थी।

कपल को साथ देखने के बाद कैमरा पर्सन उन्हें पोज देने की रिक्वेस्ट करने लगे। दोनों ने सभी का मन रखा और कैमरा के सामने फोटो क्लिक करवाएं। इस दौरान एक पैपराजी ने गलती से अनुष्का को सर कह दिया। ये सुनकर अनुष्का तो हंसने लगी लेकिन विराट ने कमाल का रिएक्शन दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें Virat Anushka Video

अनुष्का और विराट आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ डिनर करने के लिए निकले थे और इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी को पोज दिए। सभी उन्हें अपनी और देखने के लिए आवाजें लगा रहे थे तभी एक कैमरा पर्सन ने एक्ट्रेस को मैम की जगह सर बोल दिया।

सुनते ही अनुष्का की हंसी छूट गई और विराट का ध्यान भी इस और गया और उन्होंने पैपराजी की खिंचाई करते हुए कहा कि मुझे मैम बोल दे, पैप ने कहा नहीं नहीं तो विराट कहने लगे कि नहीं, मुझे मैम बुला, उनका ये अंदाज देखकर सभी लोग मुस्कुराने लगे। वहीं पैपराजी ने भी उनसे माफी मांगी और वो आराम से कुल अंदाज में हंसते हुए अंदर चले गए।

जल्द आएगी अनुष्का की फिल्म

अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें जल्द ही फिल्म चकदा एक्सप्रेस में देखा जाने वाला है जो पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर बनाई जा रही है। इस फिल्म में किरदार निभाने के लिए एक्ट्रेस ने जी तोड़ मेहनत की है और वह क्रिकेट के मैदान में ट्रेनिंग लेती भी नजर आई।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews