Virat Anushka Video: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के लिए आफत बनी लंच डेट, फैंस की भीड़ में बुरी तरह फंसा कपल

Virat Anushka Video

Virat Anushka Video Viral: आईपीएल के चलते विराट कोहली इस समय बेंगलुरु में है और यहां पर उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद है। ईशा देओल से समय निकालकर यह दोनों लांच करने के लिए पहुंचे थे और कपल को सीटीआर मल्लेश्वरम होटल में साउथ व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए देखा गया। देखते ही देखते यह जगह उनके फैंस से भर गई और भीड़ ने उन्हें घेर लिया और लोग सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने की होड़ लगाने लगे। भीड़ का दबाव इतना ज्यादा था कि बॉडीगार्ड इन्हें संभालने में मुश्किल का सामना करते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें Virat Anushka Video

आज राजस्थान रॉयल्स रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ मैच होने वाला है और टीम को 1 दिन का रेस्ट मिला था। ऐसे में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साउथ खाने का आनंद लेने के लिए बाहर निकल गए।

दोनों इस दौरान कैजुअल वियर में नजर आए और जैसे ही ये रेस्टोरेंट के बाहर निकले यहां पर लोगों की भीड़ पहले से ही मौजूद थी और यह तादाद इतनी ज्यादा थी कि बॉडीगार्ड इन्हें संभालने में नाकामयाब नजर आ रहे थे।

विराट अनुष्का को फैंस ने घेरा

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि फैंस की भीड़ ने किस तरह से कपल को घेर लिया है और उनकी एक झलक पाने और उनके साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। अनुष्का और विराट का गाड़ी तक पहुंचना मुश्किल हो रहा था ऐसे में 5 से 6 गार्ड्स ने मिलकर भीड़ को पीछे किया, तब जाकर यह दोनों गाड़ी में बैठकर रवाना हो सके।

अनुष्का शर्मा का वर्क फ्रंट

अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म जीरो में शाहरुख खान के साथ काम करते हुए देखा गया था। इसके बाद वह बुलबुल और पाताल लोक जैसे प्रोजेक्ट से प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ी थी।

हालांकि, साल 2022 में ओटीटी पर आई कला में उनका कैमियो देखा गया था। अब वो जल्द ही झूलन गोस्वामी की बायोपिक में क्रिकेटर की भूमिका के साथ फैंस को गुड न्यूज़ देने के लिए बिल्कुल तैयार है। चकदा एक्सप्रेस नाम की इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews