शैंपू के एड शूट में एक दूजे को दिल दे बैठे थे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, पहली मुलाकात में हुई थी तकरार

Virat Kohli anushka sharma

Virat Kohli Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फैंस के बीच हमेशा चर्चा में रहने वाले कपल हैं। उनकी केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आती है और यह पावर कपल के तौर पर पहचाने जाते हैं। आज यह जोड़ी अपनी वेडिंग एनिवर्सरी मना रही है और इन्हें एक दूजे के साथ 6 साल हो चुके हैं। 11 दिसंबर साल 2017 में इन्होंने जिंदगी भर के लिए एक दूसरे का हाथ थामा था।

साल 2017 में इटली में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने शादी के 7 फेरे लिए थे। हमेशा चर्चा में बना रहने वाला यह कपल अपनी केमिस्ट्री से सभी का दिल जीत लेता है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इनकी प्रेम कहानी एक शैंपू के एड से शुरू हुई थी। चलिए आज इस खास मौके पर आपको उनकी लव स्टोरी बताते हैं।

ऐसी थी पहली मुलाकात

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा खुद इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि इन दोनों की पहली मुलाकात साल 2013 में एक शैंपू एड के दौरान हुई थी। शादी के कुछ समय पहले तक इन्होंने एक दूसरे को डेट किया और फिर 2017 में शादी के बंधन में बंध गए।

पहली मुलाकात में हुई तकरार

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड के चर्चित कपल होने के साथ अब प्राउड पैरंट्स भी बन चुके हैं। साल 2021 में इन दोनों ने अपनी बेटी वामिका का इस दुनिया में स्वागत किया था। हालांकि, आपको बता दें कि इन दोनों की पहली मुलाकात कुछ खास नहीं थी। बता दें कि एक शैंपू ब्रांड की शूटिंग के दौरान यह दोनों मिले थे और उसके पहले से ही विराट अनुष्का के फैन थे। जब विराट पहली बार अनुष्का शर्मा से तो वह काफी घबरा गए थे। अपनी घबराहट को कम करने के लिए उन्होंने एक ऐसा जोक मार दिया जिससे एक्ट्रेस को गुस्सा आ गया था।

गुस्सा हो गई थी अनुष्का

विराट कोहली ने खुद ही बताया था कि उन्होंने अनुष्का के साथ हाइट और हिल्स को लेकर मजाक कर दिया था। उन्होंने यह कह दिया था कि आपको नहीं लगता कि हिल्स बहुत ही ज्यादा ऊंची है। ये सुनकर एक्ट्रेस को गुस्सा आ गया था और उन्होंने तुरंत ही इस बात का जवाब दे दिया था। हालांकि, जब बाद में दोनों एक दूसरे को समझने की कोशिश की तो उनके बीच दोस्ती हो गई। दोनों के रिश्ते की अफवाह तब सामने आई थी जब साल 2014 में अनुष्का को स्टेडियम में देखा गया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews