Kishore Kumar के बंगले में रेस्टोरेंट खोल रहे हैं Virat Kohli, जल्द होगा शुरू

Kishore Kumar के बंगले में रेस्टोरेंट खोल रहे हैं Virat Kohli, जल्द होगा शुरू

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। अपने जमाने के जाने-माने अभिनेता और सिंगर किशोर कुमार (Kishore Kumar) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो भले ही आज हमारे बीच में नहीं है, लेकिन इंडस्ट्री में उन्होंने जो योगदान दिया है उसके चलते वह हमेशा अमर रहेंगे। अब खबर आई है कि किशोर कुमार जिस बंगले में रहा करते थे वहां एक रेस्टोरेंट खुलने जा रहा है। रेस्टोरेंट्स कोई और नहीं बल्कि क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) खोल रहे हैं। रेस्टोरेंट का काम अंतिम दौर में चल रहा है और जल्द ही इसे खोल दिया जाएगा।

किशोर कुमार के बंगले गौरी कुंज को विराट कोहली ने 5 सालों के लिए लीज पर लिया है और वहां वह एक हाई ग्रेड रेस्टोरेंट ओपन करने जा रहे हैं। रेस्टोरेंट खोले जाने की खबर को किशोर कुमार के बेटे अमित ने खुद कंफर्म किया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भाई सुमित कुमार ने विराट कोहली से मुलाकात की थी और यह डील फाइनल हुई है। किशोर कुमार इसी बंगले में रहा करते थे और इस जगह को उन्होंने हमेशा हरा भरा रखा, क्योंकि उन्हें हरियाली से बहुत लगाव था।

Must Read- महंगा हुआ इंदौर-उज्जैन फोरलेन का सफर, अब देना होगा इतना टोल टैक्स

विराट कोहली की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 900 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। इसके अलावा विज्ञापनों के जरिए भी उन्हें करोड़ों की कमाई होती है। पहले से वह एक Resto-bar के मालिक हैं और अब वह मुंबई में इन्वेस्टमेंट करने जा रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews