Vivek Oberoi: सुशांत की मौत को लेकर अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने किया बड़ा खुलासा, जानें यहां

Vivek Oberoi: सुशांत की मौत को लेकर अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने किया बड़ा खुलासा, जानें यहां

Vivek Oberoi On Suicide : सुशांत सिंह राजपूत की मौत को अब दो से भी अधिक साल बीत गए है। उसकी मौत ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। धीरे-धीरे मामले ने ड्रग्स का मोड़ अपना लिया। एक-के-बाद-एक लगातार कई खुलासे हुए। सीबीआई के हाथों शुरू हुए जांच में ड्रग्स का मामला सामने आया। जिसके बाद इस केस को एनसीबी ने खंगालना शुरू किया और केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को लगातार पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, सारा अलि खान, दीपिका पादूकोण, रकुलप्रित समेत अन्य कई बड़े हस्तियों का नाम सामने आया था। जिसके बाद धीरे-धीरे अब मामला दब गया था कि एक बार फिर बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने चौका देने वाला खुलासा किया है।

नेगेटिविटी करता था महसूस

दरअसल, चॉकलेटी ब्वॉय के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले विवेक ओबेरॉय के फिल्मी करियर में भी काफी उतार-चढ़ाव रहा है। बता दें अभिनेता ने हर किस्म का रोल प्ले किया है। बॉलीवुड बबल को अपना इंटरव्यू देते हुए अभिनेता ने अपने जीवन के कई पन्ने खोले थे। इस दौरान बताया कि, ‘मैं अपने आसपास बहुत ज्यादा नेगेटिविटी महसूस करता था। इस बात से मैं वाकई बहुत परेशान रहता था। शायद यही मेरा एजेंडा था और यही एजेंडा कभी-कभी आपको मानसिक रूप से तोड़ देता है लेकिन इस बुरे दौर में मेरी पत्नी प्रियंका ने मुझे इस चीज से बाहर निकालने में बहुत मदद की। उनकी वजह से मैं इन सब चीजों से बाहर निकल सका।’

सुशांत को लेकर किया ये खुलासा

साथ ही उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कहा कि, ‘जीवन में कई बार जब आप अच्छा काम करते हो तब हर कोई आपको कुचलने का प्रयास करता है। यहां पर झूठ को भी जोर-जोर से चिल्लाकर सच बना दिया जाता है। वो लोग आपको उस झूठ को भी मानने के लिए मजबूर कर देते हैं और यही काम सुशांत के साथ भी किया गया। ये केवल सुशांत ही नहीं बाकी अन्य सभी लोगों के साथ यही हुआ है। मैं उसे महसूस कर सकता हूं क्योंकि मैं उस दर्द और अंधेरे को अच्छी तरह से महसूस कर चुका हूं।’

फैंस हुए थे नाराज

सुशांत की मौत के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा नाराज थे। लोगों ने फिल्मी दुनिया को लोगों को बॉयकट करना शुरू कर दिया था। दिवंगत अभिनेता एक ऐसे कलाकार थे, जिन्हें जी टीवी के मशहुर सीरियल “पवित्र रिश्ता” में मानव के किरदार से अपनी पहचान बनाई थी। देश में हर कोने के लोग उन्हें मानव के नाम से ही जानते थे। दर्शकों के भरपूर प्यार ने उन्हें उचांईयों तक जाने की प्रेरणा दी लेकिन किस्मत का लिखा कोई नहीं टाल सकता और आखिरकार साल 2020 में उन्होंने आत्महत्या कर हमसबको अलविदा कह दिया।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews