रिलीज के साथ ‘War 2’ ने रचा इतिहास, कमाई के मामले में 10 फिल्मों को दिया धोबी पछाड़

अपनी फिल्म वॉर 2 के साथ ऋतिक रोशन खूब धूम मचा रहे हैं। इस फिल्म ने एक नहीं बल्कि 10 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।
War 2

लोगों के दिमाग से अभी ‘सैयारा’ का क्रेज पूरी तरह से उतर भी नहीं था कि वॉर 2 (War 2) ने धमाल मचा दिया है। लंबे समय से फैंस को वाईआरएफ यूनिवर्स की इस स्पाई थ्रिलर का इंतजार था। ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के एक्शन को देखने के लिए फैंस पूरी तरह से तैयार थे। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। अपने रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने धमाल मचा दिया है।

‘वॉर 2’ में दोनों सितारों को एजेंट के रूप में दिखाया गया है, जो देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करना चाहते। अपनी रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। दर्शक इस पर भरपूर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। चलिए हम आपको बता देते हैं कि इस फिल्म ने कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और कौन से नए रिकॉर्ड कायम किए हैं।

बड़े बड़े सितारों को दिया धोबी पछाड़

‘वॉर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की है जो 52 करोड़ रुपए की है। साल 2025 में रिलीज हुई फिल्मों का ओपनिंग कलेक्शन देखें तो यह फिल्म सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली ‘छावा’ को भी पीछे छोड़ चुकी है। इस फिल्म ने बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। जिसमें आमिर खान, सनी देओल, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे नाम शामिल है।

कमाई में आगे निकली War 2

ऋतिक रोशन की उस फिल्म ने कमाई के मामले में एक नहीं बल्कि 10 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। 52 करोड़ ओपनिंग डे कलेक्शन के साथ ये पहले नंबर पर है। उसके बाद छावा 31 करोड़, सिकंदर 26 करोड़, हाउसफुल 5.24 करोड़, सैयारा 21.5 करोड़, रेड 2 19.5 करोड़, स्काई फोर्स 12.25 करोड़, सितारे जमीन पर 10.7 करोड़, जाट 9.5 करोड़, केसरी चैप्टर 27.75 करोड़ और भूल चुक माफ 7 करोड़ के साथ टॉप फिल्मों में शामिल है।

इन फिल्मों को चटाई धूल

अपने ओपनिंग डे कलेक्शन से वॉर 2 ने केवल टॉप में जगह ही नहीं बनाई है बल्कि कुछ फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन भी पार कर दिया है। इन में इमरजेंसी, आजाद, फतेह, लवयापा, बैडएस रवि कुमार, मेरे हस्बैंड की बीवी,सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव, निकिता रॉय, उदयपुर फाइल्स, आंखों की गुस्ताखियां, सन ऑफ सरदार 2, अंदाज 2, धड़क 2, संत तुकाराम, चिड़िया, मां, कंपकंपी, भूतनी, ग्राउंड जीरो जैसी फ़िल्में शामिल है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews