‘वॉर 2’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस, इस दिन सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी ऋतिक और जूनियर NTR की जोड़ी

War 2 release date

War 2 Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर लगातार कोई ना कोई जानकारी सामने आ रही है। इस फिल्म का पहला हिस्सा साल 2019 में रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। अब फिल्म के दूसरे हिस्से की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में इसकी रिलीज डेट की जानकारी साझा की है। अपडेट के मुताबिक फिल्म देखने के लिए फैंस को फिलहाल इंतजार करना होगा। चलिए आपको बताते हैं कि यह सिनेमाघर में कब दस्तक देगी।

वॉर 2 की रिलीज डेट

‘वॉर 2’ की रिलीज डेट के बारे में फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए जानकारी दी है। ट्वीट करते हुए उन्होंने बताया है कि अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनाई जा रही इस फिल्म को 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा। वाईआरएफ स्टूडियो इसे प्रोड्यूस कर रहा है। फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है जिसके बाद कमाई बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है। कहा जा रहा है की मेकर्स ने प्लानिंग के साथ इसकी रिलीज डेट को तय किया है।

2019 में आई थी वॉर

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की शानदार फिल्म ‘वॉर’ का पहला हिस्सा साल 2019 में रिलीज होने किया गया था। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर और वाणी कपूर को देखा गया था। जबरदस्त एक्शन सीन के साथ फिल्म दर्शकों के बीच छा गई थी। इसका सीक्वल YRF स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है, जिसे देखने के लिए दर्शक लंबे समय से उत्साहित हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews